हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

असम में ढाई हजार ढोल वादकों की थाप 11304 युवक-युवतियों ने किया बिहू डांस, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें फोटो-वीडियो

विज्ञापन

Assam: दुनिया में भले ही लोग 31 दिसंबर और एक जनवरी को नए साल का जश्न मनाते हैं, लेकिन असम में नए साल की छठा गुरुवार 13 अप्रैल को देखने को मिली। गुरुवार की शाम गुवाहाटी के सरुसजई स्टेडियम में एक साथ हजार से अधिक कलाकारों ने बिहू डांस कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। बिहू उत्सव को असमिया संस्कृति की जीवन रेखा भी कहा जाता है।

इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी थे। इस दौरान 11,304 बिहुआ-बिहुवतियों ने एक साथ नृत्य किया। एक साथ सभी कदमताल कर रहे थे, यह नजारा बेहद खुबखूसत था। नृत्यांगनाओं के साथ 2548 ढोल वादकों ने भी यहां प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम देखने के लिए पूरा स्टेडियम दर्शकों से भरा था।

और पढ़िए – पुथांडु नववर्ष समारोह: अलग अंदाज में नजर आए पीएम मोदी, बोले- तमिलों के बिना काशीवासियों का जीवन अधूरा

विज्ञापन

पीएम मोदी की मौजूदगी में सरकार को मिलेगा प्रमाण पत्र

स्टेडियम में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों की एक टीम मौजूद थी। 14 अप्रैल को पीएम मोदी असम जाएंगे। उनकी मौजूदगी में असम सरकार को इस रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने इस उपलब्धि के लिए सभी बिहुआ-बिहुतियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

और पढ़िए – Today Headlines, 14 April 2023: पीएम मोदी आज असम के दौरे पर, बंगाल हिंसा के बाद बीरभूम जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह

विज्ञापन

अब देखिए बिहू डांस के फोटोज…

असम में तीन बिहू पर्व

दरअसल असम और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में बिहू खास त्योहार है, जो साल में तीन बार मनाया जाता है। इन तीन बिहू के नाम रोंगाली, भोगली और कोंगाली बिहू है। रोंगाली बिहू सबसे खास है, जो 14 या 15 अप्रैल को हर साल मनाया जाता है। इसी दिन से नए साल की शुरुआत होती है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola