---विज्ञापन---

देश angle-right

दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों में कौन से स्थान पर भारत? यहां देखें लिस्ट

100 most corrupt countries in the world : दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट में भारत का कौन सा स्थान है? यहां देखें भारत समेत पड़ोसी देश भ्रष्टाचार के मामले में दुनिया में कौन से स्थान पर हैं।

---विज्ञापन---

100 most corrupt countries in the world : भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कई आंदोलन हुए, देश ही नहीं, दुनिया में बवाल हुआ। कई बार तो सरकारें गिर गईं लेकिन ये ऐसी दीमक है जो देश को अंदर ही अंदर खोखला बनाता है। क्या आपको पता है कि भारत दुनिया में टॉप 1000 सबसे भ्रष्ट देशों में कौन से नंबर पर आता है? क्या आप जानते हैं कि दुनिया के किस देश में भ्रष्टाचार सबसे कम हैं?

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के 2024 भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (सीपीआई) के अनुसार, भारत दुनिया के 100 सबसे भ्रष्ट देशों में शामिल है। इस साल भारत 180 देशों में 96वें स्थान पर रहा, जो 2023 की रैंकिंग से तीन पायदान नीचे है। सूची के अनुसार, 2024 में भारत का स्कोर 38 रहा, जबकि 2023 में यह 39 और 2022 में 40 था।

---विज्ञापन---

डेनमार्क का स्कोर 90 हैं, इसके साथ ही यह देश सबसे कम भ्रष्ट मामले में सबसे टॉप पर है। इसके बाद फिनलैंड (88), सिंगापुर (84) और न्यूजीलैंड (83) का नंबर हैं । लक्जमबर्ग, नॉर्वे और स्विटज़रलैंड 81 अंकों के साथ 5वें स्थान पर हैं, जबकि स्वीडन (80) और नीदरलैंड (78) क्रमशः 8वें और 9वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया, आइसलैंड और आयरलैंड 77 अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं।

ये देश है सबसे भ्रष्ट

दक्षिण सूडान 8 अंक के साथ दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश बनकर उभरा। सोमालिया (स्कोर: 9), वेनेजुएला (10), सीरिया (12) क्रमशः 179वें, 178वें और 177वें स्थान पर रहे। भारत के पड़ोसी देशों में पाकिस्तान 135वें स्थान पर और श्रीलंका 121वें स्थान पर हैं। बांग्लादेश की रैंकिंग और भी नीचे 149वें स्थान पर है, जबकि चीन 76वें स्थान पर है।

---विज्ञापन---

इन देशों की रैंकिंग हुई खराब

अमेरिका का स्कोर 69 अंक से गिरकर 65 पर आ गया और वह 24वें स्थान से 28वें स्थान पर पहुंच गया। फ्रांस का स्कोर चार अंक गिरकर 67 पर पहुंचा और इस तरह वह 25वें नंबर पर पहुंच गया। जर्मनी के अंकों में गिरावट दर्ज की गई और इस बार उसका स्कोर 75 रहा और छह स्थान गिरकर 15वें स्थान पर आ गया।

100 most corrupt countries in the world

100 most corrupt countries in the world

First published on: Feb 13, 2025 08:39 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola