तेलंगाना के खम्मम जिले में बाढ़ के पानी में फंसे मछुआरों को बचाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. बुधवार की शाम बेथुपल्ली झील में बचाव अभियान के दौरान दो नौकाएं तेज बहाव में पलट गईं. इस घटना के बाद राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और दमकल सेवा विभाग के कुल 10 कर्मी लापता हो गए. हादसे के समय बचाव दल पांच मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. लापता जवानों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.
लापता जवानों की खोज के लिए अभियान तेज
झील में लापता हुए जवानों की खोज के लिए कोठागुडेम से 6 SDRF कर्मियों और दमकल विभाग के 4 अन्य कर्मचारियों को बुलाया गया. इनके साथ 2 स्थानीय गाइड भी अभियान में शामिल हुए. बचाव दल दो नौकाओं में सवार होकर पहले से फंसे तीन दमकलकर्मियों और मछुआरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था.
यह भी पढ़ें: सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 14 घंटे चला रेस्क्यू; 2 की मौत
इस दौरान बचाव दल तीनों दमकलकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहा, लेकिन मछुआरों की ओर बढ़ते समय दोनों नौकाएं तेज बहाव और उफनते पानी में पलट गईं. इसके बाद SDRF और दमकल विभाग के 11 कर्मियों का पता नहीं चल सका. हालांकि, झील में फंसे पांचों मछुआरों के सुरक्षित होने की शुरुआती जानकारी सामने आई है.
NDRF की टीमें बुलाई गईं, ड्रोन से भी हो रही तलाश
हादसे के बाद खम्मम के जिलाधिकारी दिवाकर टीएस और साथुपल्ली की विधायक मट्टा रागमायी घटनास्थल पर पहुंचे. लापता कर्मियों की तलाश तेज करने के लिए भद्राचलम से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की अतिरिक्त टीमें बुलाई गई हैं. बचाव दल नौकाओं की मदद से झील में तलाशी अभियान चला रहे हैं. इसके अलावा पानी में फंसे लोगों तक लाइफ जैकेट पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल की करने की जानकारी सामने आई है. राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने एक्स पर बताया कि बचाव दलों ने लापता SDRF कर्मियों के संभावित स्थान का पता लगा लिया है. वहीं, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने घटना पर अधिकारियों से जानकारी ली है.
यह भी पढ़ें: गोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी, डूबने से हुई मौत
संबंधित खबरें
ट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
53 mins ago'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
1 hr agoMeta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
3 hrs agoLIVE: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुलाई NDA के नेताओं की बड़ी बैठक
3 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
12 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
14 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
15 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
16 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
17 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines