Char dham Yatra 2026: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है। इसको लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। गत 6 मार्च से चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) शुरू हुए थे। अभी तक 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। बता दें कि आगामी 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है।
दरअसल, चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) 6 मार्च 2026 से शुरू हो चुके हैं। अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। यात्रा 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया से शुरू होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चार धाम यात्रा में देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन कराना सरकार की जिम्मेदारी है। आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in या 'Tourist Care Uttarakhand' ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा 2026 पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात! जानिए कब, कहां और कैसे होगा
---विज्ञापन---
हालांकि राहत की बात है कि अभी तक रजिस्ट्रेशन की कोई अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलने (22-23 अप्रैल) से पहले या यात्रा के दौरान, स्लॉट उपलब्ध होने तक रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं। हालांकि, भारी भीड़ को देखते हुए पहले ही कराना बेहतर है। 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।
तैयारियों पर बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि इस बार आपदा से जुड़े पूर्वानुमान की जानकारी भी समय-समय पर श्रद्धालुओं को दी जाएगी। यात्रा शुरू होने से पहले वे स्वयं यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सामान्य परिस्थितियों में श्रद्धालुओं की संख्या पर किसी प्रकार की कैपिंग लगाने के निर्देश फिलहाल नहीं दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए रजिट्रेशन के बदले नियम, फर्जी पंजीकरण रोकने