चार धाम यात्रा के लिए 10 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिट्रेशन, जानिए आखिरी तारीख

गत 6 मार्च से चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) शुरू हुए थे। अभी तक 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। बता दें कि आगामी 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

4 DHAM YATRA.jpg

Char dham Yatra 2026: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है। इसको लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। गत 6 मार्च से चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) शुरू हुए थे। अभी तक 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। बता दें कि आगामी 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन

दरअसल, चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) 6 मार्च 2026 से शुरू हो चुके हैं। अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। यात्रा 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया से शुरू होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चार धाम यात्रा में देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन कराना सरकार की जिम्मेदारी है। आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in या ‘Tourist Care Uttarakhand’ ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन

हालांकि राहत की बात है कि अभी तक रजिस्ट्रेशन की कोई अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलने (22-23 अप्रैल) से पहले या यात्रा के दौरान, स्लॉट उपलब्ध होने तक रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं। हालांकि, भारी भीड़ को देखते हुए पहले ही कराना बेहतर है। 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

विज्ञापन

तैयारियों पर बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि इस बार आपदा से जुड़े पूर्वानुमान की जानकारी भी समय-समय पर श्रद्धालुओं को दी जाएगी। यात्रा शुरू होने से पहले वे स्वयं यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सामान्य परिस्थितियों में श्रद्धालुओं की संख्या पर किसी प्रकार की कैपिंग लगाने के निर्देश फिलहाल नहीं दिए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ