Live Updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी पत्रकार उमेश उपाध्याय को श्रद्धांजलि
वरिष्ठ पत्रकार और लेखक उमेश उपाध्याय का रविवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उमेश उपाध्याय के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट कर कहा कि डिजिटल मीडिया से लेकर टेलीविजन के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार और लेखक उमेश उपाध्याय के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ओम शांति!
कल बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं जेजेपी के बागी विधायक देवेंद्र सिंह बबली
जेजेपी के बागी विधायक और पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली कल बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर उनको पार्टी में शामिल करा सकते हैं। बता दें इससे पहले उन्होंने कांग्रेस का दरवाजा खटखटाया था और कांग्रेस ने उनको न बोल दिया था। बताया जा रहा है कि बबली टोहाना सीट से टिकट मांग रहे हैं।
आगरा डीएम आवास की दीवार ढही, 7 साल बच्ची की मौत, 4 अन्य के दबे होने की आशंका
आगरा में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां डीएम आवास की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे में 7 साल की बच्ची की मौत हो गई वहीं, 4 अन्य के अभी मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार ये मामला थाना रकाबगंज मोहनपुरा जिला अधिकारी आगरा के सरकारी आवास का है। मौके पर बचाव कार्य जारी है।
मणिपुर में उग्रवादियों ने की गोलीबारी, 4 घायल और एक महिला की मौत
मणिपुर के इंफाल में रविवार दोपहर करीब 2 बजे कुछ संदिग्ध उग्रवादियों ने अचानक गोलीबारी कर दी। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई और उसकी बेटी और एक सुरक्षाकर्मी समेत कुल 4 लोग घायल हुए हैं। मामले की सूचना पार मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं।
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी के लिए कही ये बड़ी बात
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में नर्स के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य का प्रशासन पूरी तरह से फेल हो चुका है। उन्होंने कहा कि बंगाल में पुलिस व्यवस्था चौपट है। आगे उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। ममता बनर्जी अपने पद को छोड़कर जाए इसी में बंगाल का मंगल है।"
मुंबई में तेज रफ्तार कार टैंकर से टकराई, 3 की मौत
मुंबई में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर टैंकर से जा टकराई। टक्कर लगने से पहले कार सड़क पर पलट गई थी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हें। पुलिस के अनुसर यह हादसा गवहापाड़ा-शंकर देव रोड पर हुआ है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मनीष सिसोदिया ने किया बल्लभगढ़ में रोड शो
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। यहां रविवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने बल्लभगढ़ में रोड शो किया। बता दें जेल से 17 महीने बाद जमानत पर बाहर आने के बाद मनीष सिसौदिया एनसीआर में जगह-जगह रैली और रोड शो कर रहे हैं।
PDP में शामिल हुआ ये अलगाववादी नेता
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। रविवार को पीडीपी में कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद सलीम गिलानी सहित कई नेता शामिल हुए हैं। इस दौरान पीडीपी प्रमुख और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती भी मौजूद रहीं।
गोवा में कार नदी में गिरी, महिला समेत 2 लोग थे सवार; नेवी चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन
गोवा में एक कार नदी में गिर गई। फायर विभाग के सहायक मंडल अधिकारी अजीत कामत ने बताया कि कार में महिला समेत दो लोग सवार थे। महिला को कार से सुरक्षित निकाल लिया गया है। फिलहाल युवक लापता है। घटनास्थल पर नेवी की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
जम्मू-कश्मीर चुनाव की तारीख बदलने पर बोलीं महबूबा मुफ्ती- 'भाजपा का अपना हिसाब'
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीख बदलने पर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हम क्या कह सकते हैं? आपको याद होगा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में भी जब मैंने चुनाव लड़ा था, तो उन्होंने (बीजेपी) बिना किसी कारण के तारीख बदल दी थी। भाजपा का अपना हिसाब है और उसी के अनुसार वे चुनाव की तारीख तय करते हैं। सब कुछ भाजपा और उनकी प्रॉक्सी पार्टियों के लिए काम करते है। मुझे खुशी है कि यहां सभी अधिकारी स्थानीय हैं। मुझे उम्मीद है कि सभी कर्मचारी, जो भी चुनाव प्रक्रिया से जुड़े हैं, वे स्वतंत्र निष्पक्ष चुनाव कराने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
जम्मू-कश्मीर चुनाव की तारीख बदलने पर बोलीं महबूबा मुफ्ती- 'भाजपा का अपना हिसाब'
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीख बदलने पर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हम क्या कह सकते हैं? आपको याद होगा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में भी जब मैंने चुनाव लड़ा था, तो उन्होंने (बीजेपी) बिना किसी कारण के तारीख बदल दी थी। भाजपा का अपना हिसाब है और उसी के अनुसार वे चुनाव की तारीख तय करते हैं। सब कुछ भाजपा और उनकी प्रॉक्सी पार्टियों के लिए काम करते है। मुझे खुशी है कि यहां सभी अधिकारी स्थानीय हैं। मुझे उम्मीद है कि सभी कर्मचारी, जो भी चुनाव प्रक्रिया से जुड़े हैं, वे स्वतंत्र निष्पक्ष चुनाव कराने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
श्याम रजक जेडीयू में शामिल
Bihar News: आरजेडी के दिग्गज नेताओं में शुमार श्याम रजक ने 22 अगस्त को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि श्याम रजक किस पार्टी में शामिल होंगे? उनके सामने जेडीयू, बीजेपी और जनसुराज पार्टी के रूप में तीन विकल्प मौजूद थे। ऐसे में श्याम रजक ने एक बार फिर नीतीश कुमार के साथ आने का फैसला किया है। पटना में उन्होंने जेडीयू ज्वॉइन कर ली है।
अंबाला की मेयर समेत तीन विधायक बीजेपी में शामिल
Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत में एक और बड़ा उलटफेर सामने आया है। अंबाला की मेयर और पूर्व मंत्री की पत्नी शक्ति रानी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। इसके अलावा जेजेपी के तीन विधायक भी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आ गए हैं। हरियाणा के जींद में आयोजित जन आशीर्वाद रैली के दौरान तीनों विधायकों राजकुमार गौतम, अनूप धानक और जोगीराम सिहाग ने बीजेपी के सदस्यता ग्रहण की।
केसी त्यागी ने तोड़ी चु्प्पी
जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने के बाद केसी त्यागी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि मैं अभी भी पार्टी का हिस्सा हूं। मैं पार्टी का राजनीतिक सलाहकार हूं। नीतीश कुमार के प्रति मेरी कुछ राजनीतिक प्रतिबद्धताएं हैं। मैं ना पार्टी से नाराज हूं और ना ही किसी से खफा हूं। मैंने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दिया है, ना कि पार्टी से। मैंने कल ही नीतीश कुमार को पत्र लिखा था। उन्होंने मुझे बुलाकर पार्टी का राजनीतिक सलाहकार बने रहने की अपील की थी।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने कानून मंत्री से की मुलाकात
कोलकाता रेप मर्डर केस के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने केंद्रीय कानून मंत्री से मुलाकात की है। राज्यपाल सीवी आनंद और कानून मंत्री राम मेघवाल के बीच यह बातचीत लंबी चली है। बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद से पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था सवालों के कठघरे में आ गई है।
MVA का मार्च शुरू
छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के बाद महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आ गया है। महाविकास अघाड़ी (MVA) ने मूर्ति गिरने के विरोध में आंदोलन शुरू कर दिया है। इस आंदोलन को जोड़े मारो यानी जूता मारो नाम दिया गया है। चप्पल-जूते लेकर लोग महाराष्ट्र की सड़कों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
सैयद सलीम गिलानी आज होंगे पीडीपी में शामिल
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव शुरू होने में चंद दिन ही बाकी हैं। इसी बीच हुर्रियत नेता सैयद सलीम गिलानी महबूबा मुफ्ती की पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। गिलानी आज पीडीपी के मुख्यालय पहुंचेंगे। महबूबा मुफ्ती की मौजूदगी में वो पीडीपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। खबरों की मानें तो पीडीपी श्रीनगर से सलीम गिलानी को अपना चुनावी उम्मीदवार बना सकती है।
2 दिन में मिले दो दर्जन मगरमच्छ
बाढ़ और भारी बारिश के बीच गुजरात में मगरमच्छों का आंतक जारी है। पिछले दो दिन में गुजरात के वडोदरा से 24 मगरमच्छों को पकड़ा गया है। वडोदरा से बहने वाली विश्वामित्र नदी से निकलकर दो दर्जन मगरमच्छ आसपास के रिहायशी इलाकों में घूम रहे थे। गुजरात वन विभाग ने 27 अगस्त से 29 अगस्त के बीच 24 मगरमच्छों को पकड़ कर दोबारा नदी में छोड़ा गया है।
विपक्ष के प्रदर्शन से पहले प्रशासन मुस्तैद
विपक्ष के प्रदर्शन से निपटने के लिए प्रशासन ने मुंबई में बड़ी तैयारी की है। हुतात्मा चौक पर महाविकास अघाड़ी आंदोलन के मद्देनजर मुंबई पुलिस, राज्य रिजर्व पुलिस, दंगा नियंत्रण दस्ता, महाराष्ट्र सुरक्षा बल, निगरानी वैन नियंत्रण पुलिस, एटीएस, यातायात पुलिस को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।
तेजस्वी यादव को बड़ा झटका
बिहार में तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले पार्टी से इस्तीफा देने वाले श्याम रजक आज जेडीयू में शामिल होंगे।
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 2 लोगों की मौत
तमिलनाडु के थूथुकुडी में कल शाम एक निजी पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में दो लोगों, मुथुकन्नन (21) और विजय (25) की मौत हो गई। चार अन्य - सेल्वम (21), प्रशांत (20), सेंधुरकानी (45), मुथुमारी (41) गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका सथानकुलम सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने थूथुकुडी में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों में से प्रत्येक को 3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। सीएम ने गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए अस्पताल में इलाज करा रहे प्रत्येक व्यक्ति को 1 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
पुलिस ने नहीं दी मार्च की इजाजत
महाविकास अघाड़ी की आज होने वाले जूता मारो आंदोलन को अब तक पुलिस की इजाजत नहीं मिली है। महाविकास अघाड़ी के नेता पुलिस की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अनुमति नहीं मिलने पर भी योजना के मुताबिक आज हुतात्मा चौक और गेटवे ऑफ इंडिया छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के बीच महाविकास अघाड़ी मालवण में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। कल दोपहर में शिवसेना ठाकरे सांसद अरविंद सावंत ने अपर पुलिस आयुक्त से मुलाकात की थी। अरविंद सावंत से कहा गया है कि पुलिस अधिकारी बैठक कर अनुमति के संबंध में निर्णय लेंगे। ऐसे में अब तक इन्हे महज हुतात्मा चौक पर जाने की अनुमति है मार्च निकालने की नही।
गेटवे ऑफ इंडिया पर्यटकों के लिए बंद
महाविकास अघाड़ी के आंदोलन को देखते हुए अगले आदेश तक सुबह 10 बजे से गेटवे ऑफ इंडिया पर्यटकों के लिए बंद रखा गया है। महाविकास अघाड़ी के नेता गेट ऑफ इंडिया पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन को देखते हुए गेटवे ऑफ इंडिया के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। ऐसे में रविवार को काफी पर्यटक यहां पहुंचते है लेकिन आज उन्हे इस ऐतिहासिक इमारत को देखने का मौका नही मिलेगा।
कोलकाता का मामला पूरे देश पर कलंक- मल्लिका नड्डा
काऊ इंडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड्स पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा ने कहा हमने देश में महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण देखा। इस आयोजन के माध्यम से हमने देखा कि उद्यमिता के क्षेत्र में महिलाओं द्वारा दिखाया जा रहा नेतृत्व उन्हें आत्मनिर्भर बना रहा है और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में भी उनका योगदान है। कोलकाता का बलात्कार और हत्या का मामला पूरे देश पर कलंक है। घटना की निंदा करते हुए हम ऐसे अपराधों से निपटने के लिए सख्त कानून की भी मांग करते हैं।
महाविकास अघाड़ी का जूता मारो आंदोलन आज
महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के खिलाफ आज महाविकास अघाड़ी जूता मारो आंदोलन करेगा। यह प्रदर्शन दक्षिण मुंबई के हुतात्मा चैक से गेटवे ऑफ इंडिया तक किया जाएगा। वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना के लिए पीएम मोदी और डिप्टी सीएम अजित पवार ने माफी मांगी है।
Breaking News in Hindi: नमस्ते, आज 1 सितंबर रविवार का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। कल की बड़ी खबर हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से जुड़ी है। चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख बदल दी है। प्रदेश की 90 सीटों पर एक अक्टूबर की बजाय 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वहीं नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। पीएम मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में जिला अदालतों की नेशनल काॅन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और बच्चों की सुरक्षा समाज की गंभीर चिंता है। पीएम ने कहा कि देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कठोर कानून बने हैं। 2019 में सरकार ने स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की थी। वहीं पीएम मोदी आज प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के तहत बैगा जनजाति के लोगों को संबोधित करेंगे। ऐसे ही दिनभर की बड़ी खबरों से जुड़ने के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
धारा 163, सेंट्रल पार्क बंद, 25000 जवान तैनात... आज CJP का तिरंगा मार्च
43 mins ago'IB कर रही पीछा...', तिरंगा यात्रा से पहले दीपके का दावा- डिटेन कर सकते
1 hr ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
9 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
10 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
12 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
13 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
14 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
14 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
15 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines