Gold Price Hike India: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के जवेरी बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों ने अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया। 24 कैरेट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1,01,000 रुपये तक पहुंच गई है। यह भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में अब तक का सबसे बड़ा उछाल माना जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर
विशेषज्ञों के अनुसार, यह उछाल मुख्यतः अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की तेजी के कारण आया है। अमेरिका और यूरोप में ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं, डॉलर में कमजोरी, तथा मध्य-पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनावों ने निवेशकों को एक बार फिर से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर आकर्षित किया है।
यह भी पढ़ें: Baba Venga की पानी को लेकर खौफनाक भविष्यवाणी! अगर सच हुई तो होगी तबाही
आम लोगों पर असर
जहां निवेशकों के लिए यह खबर मुनाफे की हो सकती है, वहीं आम ग्राहकों के लिए सोना अब और महंगा हो गया है। विशेषकर, शादी-ब्याह के सीजन में यह वृद्धि मध्यम वर्ग के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। जवेरी बाजार में सालों से व्यापार कर रहे सोने के व्यापारियों का कहना है कि नए जेवरात बनाने की मांग घट चुकी है लोग अपना पुराना सोना बेचने में दिलचस्पी दिखा रहे है
क्या और बढ़ेगा दाम?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता बनी रहती है और मांग इसी तरह बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत और भी ऊंचाई छू सकती हैं। हालांकि, कुछ का यह भी मानना है कि अब मुनाफावसूली के चलते कीमतों में थोड़ी नरमी आ सकती है। सोने की इस ऐतिहासिक छलांग ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि यह धातु आर्थिक उतार-चढ़ाव के समय सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी हफ्तों में कीमत किस दिशा में जाती हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में गर्मी ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड, जानें मानसून कब देगा दस्तक
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
6 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
7 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
9 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
12 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
13 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
13 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
14 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
15 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines