---विज्ञापन---

सावधान! घने कोहरे की दस्तक, 5 दिन 17 राज्यों में बारिश और शीतलहर की चेतावनी, पढ़ें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: साल 2025 की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हुई। मौसम विभाग ने इस हफ्ते बर्फबारी होने और घना कोहरा छाने का अलर्ट दिया है। कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है। IMD ने अगले 5 दिन के लिए वेदर अपडेट जारी किया है, आइए जानते हैं कि वेदर रिपोर्ट क्या कहती है...

---विज्ञापन---

Weather Update IMD Forecast: नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। बीते दिन 31 दिसंबर 2024 को जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होने से गुलमर्ग का तापमान माइनस 11.5 तक पहुंच गया। इस पूरे हफ्ते बर्फबारी होने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। उत्तर प्रदेश में करीब 50 जिलों में अधिकतम तापमान 5 डिग्री गिरा और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। हरियाणा का नारनौल शहर 4.5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।

पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। राजस्थान के श्रीगंगानगर और बीकानेर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा। इस हफ्ते तीनों पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने की संभावना है। नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में घना कोहरा छा सकता है। उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर चल सकती है। दिल्ली-NCR में भी सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला, वहीं शीतलहर से ठिठुरन महसूस हुई। आइए जानते हैं कि मौसम को लेकर IMD का अपडेट क्या कहता है?

---विज्ञापन---

 

एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी अफगानिस्तान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 4 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से आज 1 जनवरी से 3 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में हल्की छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 4 से 6 जनवरी के बीच भारी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

5 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 4 से 6 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के निचले हिस्से में बना हुआ है। इससे दक्षिण तमिलनाडु के कुछ इलाकों में आंधी, तूफान के साथ बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

राज्यों में अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है और कई इलाकों में जमीनी पाला पड़ने के भी आसार हैं।

दिल्ली-NCR में आज मौसम कैसा?

देश की राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आज हल्का कोहरा छाया और शीतलहर से ठिठुरन महसूस हुई। 31 दिसंबर 2024 दिन मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.7 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा। आज 1 जनवरी 2025 की सुबह अधिकतम तापमान 17.98 °C रहा। दिन मे न्यूनतम और अधिकतम तापमान 8.05 °C और 21.47 °C रहने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

हवा में 19% नमी है और हवा की गति 19 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 7:13 बजे उदय हुआ और शाम 5:35 बजे अस्त होगा। दिल्ली-NCR में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट और अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। वहीं इस हफ्ते दोनों शहरों में घना कोहरा छाने से ठिठुरन बढ़ सकती है। बारिश होने की संभावना नहीं है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Jan 01, 2025 08:20 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola