Live Updates
मुंबई में मुंबई GRP को आया कॉल, बोला- छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर रखा है RDX
जीआरपी मुंबई ने कहा कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पर आरडीएक्स रखे जाने के बारे में जीआरपी कंट्रोल रूम में एक कॉल आया था। एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके दावा किया कि सीएसएमटी पर आरडीएक्स रखा जा रहा है। कॉल मिलते ही जीआरपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते को सूचित की। सभी सीएसएमटी स्टेशनों पर तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। कॉल करने वाले व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि जब कॉल करने वाले की लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया गया तो वह सीएसएमटी के पास दिखाई दिया। कुछ ही देर बाद व्यक्ति ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। कॉल करने के लिए इस्तेमाल किए गए नंबर से मुंबई और बिहार दोनों स्थानों का पता चला।
17 महीने के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए मनीष सिसोदिया
आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। वे करीब 17 महीने के बाद रिहा हुए। जेल के बाहर आप नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी।
प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे वायनाड, भूस्खलन प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को केरल के वायनाड जाएंगे, जहां वे भूस्खलन से प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे कन्नौर पहुंचेंगे और दोपहर करीब 12:15 बजे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री राहत शिविर और अस्पताल भी जाएंगे और भूस्खलन के पीड़ितों एवं बचे लोगों से मिलेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।
एयर इंडिया ने रद्द कीं तेल अवीव की सभी उड़ानें
एयर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट कर तेल अवीव की सभी उड़ानों को रद्द करने की जानकारी दी। एयर इंडिया ने कहा कि मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में मौजूदा स्थिति को देखते हुए तेल अवीव से आने-जाने वाली उड़ानों का निर्धारित संचालन तत्काल प्रभाव से अगले नोटिस तक स्थगित कर दिया गया है। हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और तेल अवीव से आने-जाने के लिए कन्फर्म बुकिंग वाले अपने यात्रियों को पूरा रिफंड दे रहे हैं। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिक जानकारी के लिए 24/7 संपर्क केंद्र पर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करें।
SC ने NEET-PG की परीक्षा स्थगित करने की याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त को होने वाली नीट-पीजी की परीक्षा को स्थगित करने की याचिका खारिज कर दी। CJI ने कहा कि देश में पहले से इतनी समस्या है और आप NEET- PG की परीक्षा री-शेड्यूल कराना चाहते हैं। अगर हम ऐसा करते हैं तो दो लाख स्टूडेंट्स और चार लाख परिवार सफर करेगा।
एक सभा को संबोधित करते हुए रो पड़ीं मंत्री आतिशी
दिल्ली शराब नीति मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया। वे पिछले 17 महीने से जेल में बंद थे। उनको जमानत मिलने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी एक जनसभा को संबोधित करते हुए रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिक्षा की क्रांति लाने वाले नेता को झूठे मामले में 17 महीने तक जेल में रखा गया।
राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया
मनीष सिसोदिया की जमानत पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा मनीष सिसोदिया को देरी से राहत मिली है और हम इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करते हैं। हम सरकार से भी सवाल करते हैं कि एक व्यक्ति को इतने लंबे समय तक, 17 महीने तक संवैधानिक पद पर क्यों रखा गया। आप जांच करने के लिए स्वतंत्र हैं, आपको किसी भी ऐसे व्यक्ति की जांच करनी चाहिए जिस पर किसी भी तरह के गलत काम का आरोप है। लेकिन हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया जैसे लोगों को सलाखों के पीछे रखना थोड़ा मुश्किल है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से संबंधित याचिका पर सुनवाई नवंबर के पहले सप्ताह तक स्थगित कर दी।
दिल्ली और देश के लोगों के लिए खुशी का दिन- गोपाल राय
आप नेता मनीष सिसोदिया को मिली जमानत पर दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा, "यह दिल्ली और देश के लोगों के लिए खुशी का दिन है। जिस तरह से मनीष सिसोदिया ने शिक्षा क्रांति का रोल मॉडल स्थापित किया था, लेकिन एक तानाशाह सरकार ने उन्हें बिना किसी तथ्य के और फर्जी केस में फंसाकर 17 महीने तक जेल में रखा। आज सच्चाई की जीत हुई। हम और पूरी दिल्ली सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करती है।
ईडी की सभी दलीलों को खारिज कर दिया
आबकारी नीति में अनियमितताओं के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा आप नेता मनीष सिसोदिया को जमानत दिए जाने पर मनीष सिसोदिया का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील ऋषिकेश कुमार ने कहा, "कोर्ट ने कहा है कि अगर आपके पास सबूत हैं तो छेड़छाड़ का कोई मामला नहीं बनता। अगर आपने उन्हें इतने लंबे समय तक जेल में रखा है तो यह जमानत के सिद्धांतों के खिलाफ है। चाहे ईडी का मामला हो या धारा 45 का, वहां जमानत का मुख्य नियम लागू होता है। और यह ध्यान में रखते हुए कि मनीष सिसोदिया पहले ही 17 महीने जेल में रह चुके हैं, सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की सभी दलीलों को खारिज कर दिया और उन्हें जमानत दे दी। कोर्ट ने यह भी कहा है कि ईडी ने कोर्ट में जो बयान दिया है कि ट्रायल 6-8 महीने में खत्म हो जाएगा, ऐसा नहीं लगता कि ऐसा होगा।
वह दिल्ली सरकार का नेतृत्व करेंगे- स्वाति मालीवाल
सुप्रीम कोर्ट द्वारा मनीष सिसोदिया को जमानत दिए जाने पर आप सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, मुझे खुशी है कि उन्हें जमानत मिल गई। मुझे उम्मीद है कि वह दिल्ली सरकार का नेतृत्व करेंगे और अच्छा काम करेंगे।
जालौन में स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 15 घायल
यूपी के जालौन स्कूली बच्चों को ले जा रही तेज रफ्तार वैन खाई में पलट गई। वैन के पलटने के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। वैन में सवार 15 बच्चे घायल हो गए। इनमें 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल बच्चों को इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर घायल बच्चों को मेडिकल काॅलेज में रेफर किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने ISIS के आतंकी को किया अरेस्ट
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दरियागंज के रहने वाले ISIS मॉड्यूल के आतंकी रिजवान अली को गिरफ्तार किया गया है। NIA ने उस पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
ख्तापलट के पीछे पाकिस्तान का हाथ
बांग्लोदश की पूर्व पीएम शेख हसीना के बेटे ने दावा किया है कि बांग्लादेश में हुए उपद्रव और तख्तापलट के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। वहीं इससे पहले कई रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा था कि तख्तापलट के पीछे अमेरिका ने दांव चला है।
10 अगस्त को वायनाड का दौरा करेंगे पीएम मोदी
राहुल गांधी के बाद अब पीएम मोदी भी 10 अगस्त को वायनाड का दौरा करेंगे और आपदा के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। बता दें कि इस हादसे में 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
कानपुर में भारी बारिश
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में भारी बारिश के बीच कई जगहों पर जलभराव देखा गया।
वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा
वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण नावों की आवाजाही कम देखी जा रही है। पहाड़ी इलाकों में लगातार भारी बारिश और कई जगहों पर बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा नदी उफान पर है।
नीरज चोपड़ा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
नीरज चोपड़ा के पेरिस ओलंपिक में सिल्वर पदक जीतने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा असाधारण एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में उनकी अद्भुत उपलब्धि और रजत पदक जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। वह कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतरता के प्रतीक हैं। उनकी सफलता से पूरा देश प्रसन्न है।
सिक्किम में 4.4 तीव्रता का भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सिक्किम के सोरेंग में आज सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर रिक्टर स्केल के अनुसार 4.4 तीव्रता का भूकंप आया।
मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला आज
दिल्ली शराब नीति मामले में 26 फरवरी 2023 से जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। वे मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में ईडी की हिरासत में हैं।
नमस्कार, 9 अगस्त की खबरों में आपका स्वागत है। पेरिस ओलंपिक के कुश्ती मुकाबले में अमन सहरावत ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। इससे एक दिन पहले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने देश को इस ओलंपिक का पहला सिल्वर दिलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को केरल के वायनाड जाएंगे, जहां वे भूस्खलन से प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG की परीक्षा स्थगित करने की याचिका खारिज की। अब 11 अगस्त को ही नीट पीजी की परीक्षा होगी।
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
46 mins agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
1 hr agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
2 hrs agoLIVE: राहुल गांधी बोले- 'जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं'
4 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
6 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
13 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
13 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
15 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
17 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines