हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वक्फ संशोधित बिल से लेकर पुणे में जीका वायरस तक, देखें 8 अगस्त की बड़ी खबरें

कुश्ती पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई होने के बाद कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया। वहीं, बांग्लादेश में मोहम्मद यूसुफ ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ग्रहण की। 8 अगस्त की खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए News24 के साथ बने रहें।

विज्ञापन
देश और दुनिया की खबरों के पल-पल अपडेट्स

Live Updates

20:38 (IST) 08 Aug 2024

पूजा खेडकर के बाद हरकत में आई गुजरात सरकार, 5 आईएएस अधिकारियों के होंगे मेडिकल टेस्ट

पूजा खेडकर कांड के बाद गुजरात सरकार हरकत में आई। सरकार ने फिर से गुजरात के पांच IAS अधिकारियों के मेडिकल टेस्ट करने के आदेश दिए। फेक दिव्यांग सर्टिफिकेट के आधार पर सिविल सर्विस में भर्ती होने की शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई। इन अधिकारियों के मेडिकल टेस्ट अहमदाबाद सिविल अस्पताल या राजकोट AIIMS में किए जाने की संभावना है। इन पांच अधिकारियों में से एक अधिकारी राज्य सरकार के उच्च पद पर हैं। IPS और IFS अधिकारियों के EWS सर्टिफिकेट तक की जांच होने की संभावना है। गुजरात सरकार का जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट यह कार्यवाही करेगा।

18:20 (IST) 08 Aug 2024

सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे उद्धव ठाकरे

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मी ठाकरे और उनके बेटे और पार्टी विधायक आदित्य ठाकरे कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए दिल्ली में 10 जनपथ पहुंचे।

15:41 (IST) 08 Aug 2024

पुणे में जीका वायरस के 7 और मामले आए सामने, शहर में अब तक 73 केस

पुणे नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पुणे शहर में जीका वायरस के सात और मामले सामने आए। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 73 हो गई।

14:46 (IST) 08 Aug 2024

क्या सरकार बिलकिस बानो को मेंबर बनाएगी- ओवैसी

वक्फ बिल पर एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वक्फ प्राॅपर्टी पब्लिक प्राॅपर्टी नहीं है। इसका मतलब मस्जिद और दरगाह की जगह है। उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है हम महिलाओं को मेंबर बनाएंगे क्या सरकार बिलकिस बानो को मेंबर बनाएगी। ओवैसी ने कहा कि यह सरकार मुसलमानों की दुश्मन है।

13:42 (IST) 08 Aug 2024

सपा बोली- जनता सड़कों पर उतर जाएगी

वक्फ बिल 2024 पर चर्चा के दौरान लोकसभा में सपा ने कहा कि अगर ये बिल पारित होता है जनता सड़कों पर उतर सकती है।

13:35 (IST) 08 Aug 2024

लोग बांटने वाली राजनीति का समर्थन नहीं करेंगे

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 का विरोध किया।

उन्होंने कहा, "यह विधेयक संविधान पर एक मौलिक हमला है। इस विधेयक के माध्यम से वे यह प्रावधान कर रहे हैं कि गैर-मुस्लिम भी वक्फ गवर्निंग काउंसिल के सदस्य होंगे। यह धर्म की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। इसके बाद आप ईसाइयों, फिर जैनियों का पक्ष लेंगे। भारत के लोग अब इस तरह की विभाजनकारी राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

13:32 (IST) 08 Aug 2024

वक्फ बिल का विरोध में क्या बोलीं कनिमोझी

लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 का विरोध करते हुए डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा, "यह अनुच्छेद 30 का सीधा उल्लंघन है जो अल्पसंख्यकों को अपने संस्थानों का प्रशासन करने से संबंधित है। यह विधेयक एक विशेष धार्मिक समूह को लक्षित करता है।

13:08 (IST) 08 Aug 2024

वक्फ बिल 2024 लोकसभा में पेश

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने वक्फ बिल 2024 को लोकसभा में पेश किया। इसके बाद फिलहाल बिल पर चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वक्फ बिल संविधान की भावना के खिलाफ है। कांग्रेस के अलावा सपा के सांसद भी बिल के खिलाफ है।

12:32 (IST) 08 Aug 2024

वक्फ बिल पर चर्चा करें विपक्ष- मुख्तार अब्बास नकवी

आज लोकसभा में पेश किए जाने वाले वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा यह विधेयक वक्फ बोर्ड व्यवस्था के नाम पर हो रहे उत्पीड़न का समाधान प्रदान करने के लिए है। यह समय की मांग है। संविधान के दायरे में यह विधेयक लाया जा रहा है और यह विकास के मार्ग को मजबूत करेगा। इस पर उचित चर्चा होनी चाहिए लेकिन आप इसे रोक नहीं सकते, आप इसे गुमराह नहीं कर सकते

11:55 (IST) 08 Aug 2024

पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का नहीं होगा अंतिम संस्कार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम कहा यह हमारे और राज्य तथा देश के उन सभी लोगों के लिए बहुत दुखद समाचार है जो मजदूरों और आम लोगों के बारे में सोचते हैं। एक अच्छे प्रशासक, ईमानदार व्यक्ति, आक्रामक धर्मनिरपेक्ष और ऐसे नेता के रूप में उन्हें खोना हम सभी के लिए एक क्षति है। चूंकि उन्होंने अपना शरीर चिकित्सा विज्ञान के लिए दान कर दिया था, इसलिए हम लोगों को अंतिम श्रद्धांजलि देने के बाद उनके शरीर को अस्पताल को सौंप देंगे।

11:53 (IST) 08 Aug 2024

कांग्रेस सांसदों की मीटिंग खत्म

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई कहा आज हमने पार्टी के लोकसभा सदस्यों की एक बैठक की जिसमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे। हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। चाहे वह बांग्लादेश का मुद्दा हो, चीन के बारे में हो, सुप्रीम कोर्ट के फैसले हों या संसद में आज का कामकाज हो। यह एक सकारात्मक चर्चा थी और उन्होंने हम सभी को लोगों के मुद्दे उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। विभिन्न दलों ने सदन में वक्फ (संशोधन) विधेयक पेश किए जाने का विरोध किया है। जब इसे सदन में लाया जाएगा, तो हम अपना रुख स्पष्ट करेंगे कि हम विधेयक का विरोध क्यों कर रहे हैं।

11:51 (IST) 08 Aug 2024

विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं - जेपी नड्डा

राज्यसभा में विनेश फोगट पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "पूरा देश विनेश फोगट के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री ने कल उन्हें "चैंपियन ऑफ चैंपियंस" कहा और प्रधानमंत्री की आवाज 140 करोड़ लोगों की आवाज है। दुर्भाग्य से, हम इसे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बांट रहे हैं। दुर्भाग्य से, विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है जिस पर वे चर्चा करना चाहते हों और जिसके लिए सत्ता पक्ष तैयार हो। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारत सरकार, खेल मंत्रालय और आईओसी ने सभी मंचों पर समाधान की कोशिश की।

10:39 (IST) 08 Aug 2024

पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन

पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का गुरुवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से सांस की बीमारी से जूझ रहे थे।

10:22 (IST) 08 Aug 2024

भारत में घुसपैठ कर सकता है रेडिकल ग्रुप

भारत-बांग्लोदश बाॅर्डर पर बीएसएफ अलर्ट मोड पर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेडिकल ग्रुप के 500-600 लोग भारत में घुसने की फिराक में है। ऐसे में सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है।

10:15 (IST) 08 Aug 2024

पुणे में एक ही दिन में जीका वायरस के 7 मरीज मिले

महाराष्ट्र के पुणे में बाढ़ के बाद जीका वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पुणे में एक ही दिन में 7 नए मरीज मिले हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इन 7 में 6 मरीज गर्भवती महिलाएं हैं। बता दें कि पुणे शहर में जीका वायरस के कुल मामले बढ़कर 73 हो गए हैं। वहीं अब इस वायरस के कारण 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। पुणे में अब तक जीका वायरस से 73 मरीज संक्रमित हो चुके हैं।

09:02 (IST) 08 Aug 2024

पाकिस्तान ने इन सांसदों को भेजे आम

बीजेपी ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत 7 सांसदों को आम के कार्टन भिजवाए हैं। ये आम पाकिस्तान दूतावास की ओर से भिजवाए गए हैं। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी दूतावास ने राहुल गांधी, कपिल सिब्बल, शशि थरूर, मोहिब्बुल्लाह नदवी, जिया उर रहमान बर्क, अफजाल अंसारी और इकरा हसन के नाम शामिल हैं।

08:46 (IST) 08 Aug 2024

आज मैं चूक गई, अगली बार जीतने की पूरी कोशिश करूंगी- मीराबाई चानू

भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने parisolympics2024 में महिलाओं की 49 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में चौथा स्थान प्राप्त करने पर कहा कि मैंने देश के लिए पदक जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन आज मैं चूक गई। यह खेल का एक हिस्सा है, हम सभी कभी जीतते हैं और कभी हारते हैं। अगली बार मैं देश के लिए पदक जीतने के लिए और अधिक मेहनत करूंगी। मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगी और अगले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी।

08:41 (IST) 08 Aug 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू न्यूजीलैंड पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू न्यूजीलैंड की राजकीय यात्रा पर वेलिंगटन पहुंचीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को न्यूजीलैंड पहुंचीं।

08:37 (IST) 08 Aug 2024

विनेश फोगाट का स्वागत पदक विजेता की तरह किया जाएगा- CM

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने ट्वीट कर कहा हमारी सरकार ने फैसला किया है कि विनेश फोगट का स्वागत और सम्मान पदक विजेता की तरह किया जाएगा। हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, पुरस्कार और सुविधाएं देती है, वे सभी विनेश फोगट को भी कृतज्ञतापूर्वक दी जाएंगी।

08:31 (IST) 08 Aug 2024

सरकार आज संसद में पेश करेगी वक्फ संशोधन बिल

केंद्र सरकार आज वक्फ बोर्ड एक्ट पर संशोधन बिल संसद में पेश कर सकती है। ऐसे में आज दोनों सदनों की कार्यवाही काफी हंगामेदार हो सकती है। बता दें कि इस संशोधन के जरिए सरकार वक्फ बोर्ड से सभी संपत्तियों के मालिकाना हक का रिव्यू करेगी और इससे प्राप्त होने वाले राजस्व की भी समीक्षा कर सकेगी।

8 अगस्त की खबरों में आपका स्वागत है। विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में डिस्क्वालिफाई होने के बाद कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि कुश्ती जीत गई और मैं हार गई। लगभग 24 साल लंबे करियर में उन्होंने देश को विश्वस्तरीय प्रतियोगितों में कई पदक दिलाए। उनके संन्यास के बाद अब राजनीति और भी तेज हो गई है। लोकसभा में मोदी सरकार ने वक्फ संशोधित बिल पेश किया, जिसे लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के मुखिया के तौर पर शपथ ग्रहण की।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola