Live Updates
मणिपुर के कुछ जिलों में कर्फ्यू लागू
बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच भारत के सीमावर्ती राज्य मणिपुर के कुछ जिलों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ की आशंका को देखते हुए मणिपुर सरकार ने यह फैसला किया है। इससे पहले त्रिपुरा और मिजोरम की सरकारों ने रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी किया था।
बांग्लादेश में रह रहे छात्रों की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य- कांग्रेस
बांग्लादेश की स्थिति और आप के इस आरोप पर कि उन्हें सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया, कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा, "बांग्लादेश में 10,000 से अधिक (भारतीय) छात्र हैं। बांग्लादेश में रह रहे हमारे छात्रों की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। मुझे आप के आरोप के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है।
प्रयागराज में बड़े हनुमान जी मंदिर में घुसा पानी
लगातार बारिश के कारण गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रयागराज में श्री बड़े हनुमान जी मंदिर में पानी घुस गया।
ओल्ड राजिंदर नगर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी
27 जुलाई को एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से 3 छात्रों की मौत को लेकर ओल्ड राजिंदर नगर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
एक्टर शांतो और उसके पिता की हत्या
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद भी खूनी हिंसा जारी है। बांग्लादेश में मंगलवार को एक्टर शांतो और उसके पिता की पीट-पीटकर विद्रोहियों ने हत्या कर दी। इसके साथ बांग्लादेश में अवामी लीग और उसके सहयोगियों पार्टियों के 29 नेताओं की उपद्रवियों ने हत्या कर दी।
पेरिस ओलंपिक में 2 कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं
ParisOlympics2024 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारतीय निशानेबाज मनु भाकर को लेने के लिए उनके माता-पिता दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीते।
राजस्थान में कंटेनर ने बाइक सवार 5 लोगों को कुचला
राजस्थान के निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ फोरलेन हाईवे पर कंटेनर ने बाइक सवार 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में सबकी जान चली गई। जबकि एक साल की बच्ची छिटक कर दूर जा गिरी ऐसे में उसकी जान बच गई। हादसा मंगलवार रात साढे़ 9 बजे हुआ। मरने वालों में पति-पत्नी और बच्चे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार बाइक पर 6 लोग सवार थे।
15 अगस्त को मेरी जगह मंत्री आतिशी झंडा फहरायेंगी
दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलजी वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को मेरी जगह पर मंत्री आतिशी मर्लेना दिल्ली के मुख्य समारोह में हिस्सा लेंगी और ध्वजारोहण करेंगी।
अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना
कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के यात्री निवास से अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हुआ।
दिल्ली हाईकोर्ट में ED की याचिका पर सुनवाई आज
दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट अरविंद केजरीवाल को ईडी के मामले में जमानत दे चुका है। वे फिलहाल सीबीआई की हिरासत में हैं और तिहाड़ जेल में बंद हैं।
Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज बुधवार 7 अगस्त का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर ओलंपिक से जुड़ी है। रेसलर विनेश फोगाट आज फाइनल में अमेरिका की सारा एन से गोल्ड के लिए मुकाबला खेलेंगी। इसके साथ ही जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा भी फाइनल में पहुंच चुके हैं। उधर बांग्लादेश से भागकर इंडिया पहुंचीं पूर्व पीएम शेख हसीना अभी भारत में ही रहेंगी। वहीं नोबेल पुरस्कार विजेजा मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का मुख्या नियुक्त किया गया है। इस मामले में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को संसद में कहा कि शेख हसीना फिलहाल सदमे में हैं। सरकार बात करने से पहले उन्हें सदमे से उबरने का समय दे रही है। इसके अलावा दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR के खिलाफ 'INDIA' ब्लॉक की याचिका पर SC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
30 mins agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
33 mins ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
39 mins agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
53 mins agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
1 hr ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines