दिवाली पर आंतकवादी भारत में बड़े हमले की फिराक में थे। सुरक्षाबलों की सतर्कता ने उसे नाकाम कर दिया। दिवाली से पहले सुरक्षा बलों ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान सोमवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हेफ इलाके में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का पता चला। सुरक्षा बल ने इसे सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया।
बता दें कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से चलाया गया यह अभियान इलाके की पूरी तरह से तलाशी लेने के बाद समाप्त हुआ। इसके तुरंत बाद सामान्य यातायात बहाल हो गया। कश्मीर पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और विस्फोटक लगाने की कोशिश के पीछे किसका हाथ था, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री गुलचैन सिंह चरक का निधन, कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार
कश्मीर के एक अधिकारी ने बताया कि समय पर पता लगने से दिवाली के पावन अवसर पर जान-माल का संभावित नुकसान टल गया। उन्होंने बताया कि किसी भी विध्वंसकारी गतिविधि को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बल इलाके में हाई अलर्ट पर हैं।
त्योहार के साथ ही कश्मीर में विधानसभा के उप चुनाव भी हैं। इसलिए भी सुरक्षा बलों के सख्ती तेज कर दी है। जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने बडगाम सीट से आगा सैयद मोहसिन और नगरोटा सीट से देवयानी राणा को टिकट दिया है। दोनों सीटों पर 11 नवबंर को चुनाव होने हैं।
यह भी पढ़ें: विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP के 5 उम्मीदवारों का ऐलान, 8 सीटों पर 11 नवंबर को होना है मतदान
संबंधित खबरें
हाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
9 mins agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
23 mins ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
1 hr ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
1 hr agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
2 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
2 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
3 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
3 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
4 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines