Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उन्हें भारत-चीन सीमा की कभी चिंता नहीं है क्योंकि वे जानते हैं कि ITBP के जवान वहां सीमाओं की रखवाली कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि ITBP के जवानों के वहां होने से कोई भी भारत की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है।
अमित शाह ने कर्नाटक के देवनहल्ली क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के नवनिर्मित भवनों के उद्घाटन पर ये बातें कही। इस दौरान अमित शाह ने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPRD) के एक केंद्रीय जासूस प्रशिक्षण संस्थान (CDTI) की आधारशिला भी रखी।
गृह मंत्री ने अपने संबोधन में देश के प्रति समर्पित सेवा के लिए ITBP के ‘हिमवीरों’ की सराहना की और कहा कि सरकार जवानों की सेवा शर्तों को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
शाह बोले- कठिन परस्थितियों में काम करती है ITBP
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ITBP बेहद कठिन परिस्थितियों में काम करती है और देश जवानों को ‘हिमवीर’ के नाम से जानता है। गृह मंत्री ने कहा, “ITBP हिमालय पर सबसे कठिन सीमाओं को दुर्गम परिस्थितियों में सुरक्षित रखते हुए राष्ट्र की उत्कृष्ट सेवा कर रही है। लोगों ने ITBP जवानों को ‘हिमवीर’ की उपाधि दी है जो पद्म श्री, पद्म विभूषण से भी बड़ा है।”
शाह ने कहा, “कोई भी भारत की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता क्योंकि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान सीमा की रक्षा कर रहे हैं।” बता दें कि अमित शाह की टिप्पणी 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सेना के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हुई झड़प के कुछ दिनों बाद आई है।
बता दें कि 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में पीएलए और भारतीय सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता से चीनी सैनिकों का मुकाबला किया। इस आमने-सामने की लड़ाई में दोनों पक्षों के कुछ सैनिकों को मामूली चोटें आईं। इसके बाद दोनों पक्ष तुरंत पीछे हटे। इसके बाद क्षेत्र में अपने (भारतीय) कमांडर ने शांति बहाल करने के लिए चीनी कमांडर के साथ फ्लैग मीटिंग की थी।
केंद्रीय रक्षा मंत्री ने दोनों सदनों में दिया था बयान
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बताया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में LAC को पार करने और एकतरफा रूप से यथास्थिति बदलने की कोशिश की, लेकिन समय पर हस्तक्षेप के कारण वे अपने स्थानों पर वापस चले गए।
रक्षा मंत्री ने सदन में एक बयान देते हुए उच्च सदन को आश्वासन भी दिया था कि हमारी सेनाएं हमारी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस पर किए गए किसी भी प्रयास को विफल करना जारी रखेंगी।
संबंधित खबरें
राहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
43 mins agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
59 mins agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 hr ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
1 hr ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
10 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
12 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
12 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines