हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Curd In Evening Benefits: शाम को दही खाने के ये 5 गजब के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे

विज्ञापन
Curd In Evening

Curd In Evening Benefits: दही एक डेयरी प्रोडक्ट्स है जोकि प्रोटीन, कैल्शियम, फोलिक एसिड, आयरन, बी विटामिन जैसे कई सेहतमंद गुणों का भंडार होती है। इसलिए दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना दही खाने की सलाह देते हैं। दही में अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जोकि आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं।

लेकिन दही को दोपहर के समय में खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि अगर आप सुबह या देर रात को दही का सेवन करते हैं तो इससे आप सर्दी-जुकाम, बलगम, पेट खराब, एसिडिटी और कई अन्य समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। लेकिन अगर आप दोपहर के वक्त में दही का सेवन नहीं कर पाते हैं तो आप शाम के समय में भी दही खा सकते हैं। इससे आपके शरीर को कई बेहतरीन लाभ प्राप्त होते हैं, तो चलिए जानते हैं शाम को दही खाने के फायदे-

शाम को दही खाने के लाभ- Curd In Evening Benefits

पाचन को हेल्दी रखे

दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक होती है जोकि आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में सहायक होता है। दही आपके खाने के बेहतर पाचन और उनसे पोषक तत्वों के अवशोषण में सहायता करती है। इसलिए दही आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से दूर रखने में बहुत लाभकारी होती है।

विज्ञापन

इम्यूनिटी को मजबूत बनाए

दही कई ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है जोकि आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मददगार होते हैं। दही के सेवन से आप मौसमी और वायरल संक्रमण जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी आदि से बचे रहते हैं।

हड्डियों को कमजोर बनाए

दही कैल्शियम और प्रोटीन जैसे गुणों से भरपूर होती है, इसलिए दही के सेवन से आपकी हड्डियां और दांत मजबूत बने रहते हैं। इसलिए रोजाना दही खाने से आपके शरीर को फायदा मिलता है।

विज्ञापन

दिल से जुड़े रोगों से बचाए

अगर आप रोजाना नियमित तौर पर एक कटोरी दही का सेवन करते हैं तो इससे आप डायबिटीज और दिल के रोगों के जोखिम को कम कर सकते हैं। दही ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) में भी आराम प्रदान करती है।

वजन को कंट्रोल करे

दही के सेवन से आपका पाचन तो बेहतर रहता ही है साथ ही इसके सेवन से आपका मेटाबॉलिज्म को भी तेज होता है जिससे आपको जल्दी वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही दही एक लो कैलौरी फूड है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola