Year Ender 2025: फिट रहना आखिर कौन नहीं चाहता है. लेकिन, फिट होने के लोगों के तरीके अलग-अलग होते हैं. कोई जिम की मेंबरशिप लेकर फिट होता है तो किसी को योगा करना पसंद होता है. वहीं, बहुत से लोग अपनी डाइट में बदलाव करके फिट रहने की कोशिश करते हैं. ऐसे में साल 2025 में लोगों ने फिट रहने के लिए क्या-क्या किया है और कौन से फिटनेस ट्रेंड्स (Fitness Trends) इस साल सबसे वायरल रहे आप भी जान लीजिए.
साल 2025 के फिटनेस ट्रेंड्स | Fitness Trends Of 2025
मोबाइल फिटनेस ऐप्स
इस साल लोगों ने अपनी फिटनेस को ट्रैक करने के लिए ट्रेकिंग ऐप्स का खूब इस्तेमाल किया है. डिवाइस पहनकर, ओटोमेटेड अलर्ट वाले फिटनेस ट्रैकर्स, स्मार्ट वॉच, हार्ट रेट मॉनिटर जैसे डिवाइस इस साल खूब चर्चा में रहे. पर्सनल ट्रेनर लेने के बजाय इस साल लोगों ने खुद ही अपनी फिटनेस को ट्रैक किया है.
मिनिमल ईटिंग रूटीन
लोगों ने इस साल बैलेंस्ड डाइट का महत्व समझा है. इसमें कई हद तक सोशल मीडिया का हाथ भी माना जा सकता है. आयदिन प्रोटीन से भरपूर हेल्दी स्नैक्स वाली रील्स देख-देखकर लोगों ने इन हेल्दी चीजों को खाना भी शुरू किया और अपनी डाइट में हेल्दी बदलाव भी किए हैं.
आउटडोर फिटनेस एक्टिविटीज
लोगों ने साल 2025 में अपनी फिटनेस को सीरियसली लेते हुए आउटडोर एक्टिविटी पर भी ध्यान दिया है. खासतौर से आउटडोर योगा करके लोगों ने खुद को फिट रखा है. इसके अलावा, बाहर वॉक करना, दौड़ लगाना और हाइकिंग के साथ ही स्कीइंग जैसी एक्टिविटीज लोगों की फिटनेस रूटीन में शामिल रहीं.
ग्रूप ट्रेनिंग
ग्रूप ट्रेनिंग (Group Training) साल 2025 में वायरल रही. खुद अकेले घर में एक्सरसाइज करने के बजाय लोगों को दोस्तों या पार्टनर के साथ एक्सरसाइज करना ज्यादा बेहतर लगा. किसी का साथ मिल जाए तो जिम जाना या वर्कआउट करना आसान लगने लगता है.
मॉर्निंग वर्कआउट
शाम का समय बाहर घूमने के लिए निकालने के लिए लोगों ने अपने मॉर्निंग रुटीन में एक्सरसाइज को शामिल किया. सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि योगा या वॉक करने के लिए भी सुबह का समय परफेक्ट रहा.
यह भी पढ़ें – घर पर हार्ट अटैक आने पर क्या करें? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया Heart Attack में तुरंत क्या करना चाहिए
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
54 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines