---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

वर्कआउट के बाद भी नहीं दिख रहा रिजल्ट? ये गलतियां रोक रही हैं आपका Weight Loss, हेल्थ कोच ने क्या सलाह दी?

Weight Loss Tips: क्या आप भी बैली फैट से परेशान हैं और एक्सरसाइज करते-करते थक चुके हैं? वजन घटाते समय यह गलती तो नहीं कर रहे आप? एक्सपर्ट ने बताया कारण और वेट लॉस के लिए आसान टिप्स.

---विज्ञापन---

Weight Loss Tips: बैली फैट की समस्या को दूर करने के लिए हम एक्सरसाइज और वर्कआउट करते हैं. डाइटिंग करते हैं मगर फिर भी वजन कम नहीं हो पाता है. मगर क्या आप जानते हैं आज कल यह समस्या इतनी क्यों बढ़ गई है? इसका कारण लोगों की लाइफस्टाइल है. लोग दिन भर बैठते हैं और अनहेल्दी खाना खाते हैं. इनसे सबसे ज्यादा पेट की चर्बी बढ़ती है. हेल्थ कोच शिवांगी देसाई के मुताबिक, अगर हम बढ़े हुए पेट को कम करना चाहते हैं तो इन गलतियों को करने से बचें.

इन 3 गलतियों से नहीं हो रहा वजन कम

1.बैठे रहना- एक्सपर्ट बताती हैं कि अगर आप दिन भर एक ही सीट पर बैठे रहेंगे तो उससे पेट निकलता है. दरअसल, बैठे रहने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और कैलोरी बर्न नहीं हो पाती है. ऐसे में इसका सीधा असर पेट के आसपास ही पड़ता है और फैट वहां जमा होने लगता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-इन 2 तरीकों से चाय पीना है सेहत के लिए नुकसानदायक, सड़ने-गलने लगेगा लिवर

2.शुगर- भले ही हम वेट लॉस करते समय चीनी का सेवन करना बंद कर दें. मगर फिर भी चीनी हमारी डाइट में मौजूद रहती है वो भी छिपे हुए तरीकों से. हम जूस या कोल्ड-ड्रिंक पीते हैं या फिर कभी-कभी बाजार से खरीदा एनर्जी ड्रिंक पी लेते हैं जिनमें शुगर की मात्रा अत्यधिक पाई जाती है. इससे भी बैली फैट की समस्या कम नहीं हो पाती है.

---विज्ञापन---

3.नींद- जो लोग कम नींद लेते हैं और पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेते हैं उन्हें भी फैट जमने की समस्या का सामना करना पड़ता है. दरअसल, नींद पूरी न होने से उनके शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या बढ़ जाती है. साथ ही लेप्टिन नामक हार्मोन का स्तर कम होता है जिससे हम अपनी क्रेविंग्स को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं.

    वेट लॉस के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स। 5 Best Weight Loss Tips

    • फिजिकल एक्सरसाइज करना जरूरी है. अगर आप जिम जाते हैं और फिर भी लंबे समय तक एक कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं तो वजन कम नहीं होगा. इसलिए, वर्किंग आवर्स में भी बीच-बीच में गैप लें.
    • शुगर को अपनी डाइट से पूरी तरह गायब कर दें. इसके लिए आपको ताजे फलों का रस और साबुत फल खाने चाहिए. मीठे की क्रेविंग्स के लिए नेचुरल शुगर फूड्स का सेवन करें.
    • स्ट्रेस कम करें. जो लोग स्ट्रेस लेते हैं उनके शरीर में फैट अपने आप बढ़ने लगता है. कोर्टिसोल हार्मोन के बढ़ने से भी फैट बर्निंग प्रोसेस धीमा हो जाता है.
    • नींद पूरी करें, रोजाना 7 से 8 घंटों की नींद लेना जरूरी है.
    • अपनी डाइट में मैदे से बनी चीजों तथा तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए.

    ये भी पढ़ें-क्या होगा अगर हम रोज 1 कप गाजर का जूस पिएं? जानें पीने का सही समय, कौन करें परहेज?

    ---विज्ञापन---
    First published on: Nov 05, 2025 08:08 AM

    End of Article

    About the Author

    Namrata Mohanty

    नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

    Namrata Mohanty 

    @namratamohanty105

    Namrata Mohanty

    Read More

    संबंधित खबरें
    Sponsored Links by Taboola