World Vegetarian Day 2025: शाकाहारी लोगों के लिए बेस्ट हैं प्रोटीन से भरपूर ये 7 चीजें, शरीर रहेगा तंदरुस्त

Vegetarian Sources Of Protein: अंडे या मीट ही नहीं बल्कि ऐसे कुछ शाकाहारी फूड्स भी हैं जो प्रोटीन से भरपूर होते हैं. इन चीजों को आप आसानी से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. यहां जानिए कौनसे हैं ये प्रोटीन के बेहतरीन स्त्रोत.

World Vegetarian Day

Protein Rich Foods: शरीर को इन चीजों से मिलेगा भरपूर प्रोटीन. Image Credit- Pexels

विज्ञापन

World Vegetarian Day 2025: प्रोटीन से भरपूर फूड्स की बात आती है तो जहन में पहला ख्याल अंडे या मीट का ही आता है. लेकिन, शाकाहारी लोगों के लिए भी ऐसे कई फूड्स हैं जो प्रोटीन से भरपूर (Protein Rich Vegetarian Foods) होते हैं. प्रोटीन ऐसा पोषक तत्व है जिसकी शरीर को टिशूज बिल्ड और रिपेयर करने के लिए जरूरत होती है. प्रोटीन से मसल्स को भी फायदा मिलता है, लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है जिससे एक्सेस फूड इंटेक कम होता है, यह इम्यूनिटी को मजबूती देता है और स्किन ही नहीं बल्कि बालों और नाखून को हेल्दी बनाए रखने के लिए भी शरीर को प्रोटीन की जरूरत होती है. ऐसे में यहां जानिए 7 ऐसी चीजों के बारे में जो प्रोटीन से भरपूर होती हैं और जिन्हें आप आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

प्रोटीन से भरपूर शाकाहारी चीजें | Vegetarian Sources Of Protein

सोया मिल्क

विज्ञापन

सोया मिल्क प्रोटीन से भरपूर होता है. इससे शरीर को प्रोटीन के साथ ही कैल्शियम की भी भरपूर मात्रा मिलती है. इसे आप सादा पी सकते हैं या फिर सीरियल के साथ खाने या शेक बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

किनोआ

विज्ञापन

किनोआ प्रोटीन का कंप्लीट सोर्स है. इसमें प्रोटीन ही नहीं बल्कि अमीनो एसिड्स भी होते हैं. ऐसे में किनोआ को खानपान में शामिल किया जा सकता है और चावल की जगह पर आप इसे सब्जी या दाल के साथ भी खा सकते हैं.

दालें

विज्ञापन

दाल फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती हैं. दाल खाने पर शरीर को अच्छीखासी मात्रा में प्रोटीन मिलता है. ज्यादातर दालों में फोलेट, मैंग्नीज, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी मात्रा मिलती है. आप मूंग और चना जैसी दालों (Chana Dal) को अपने खानपान में शामिल कर सकते हैं. छोले और चने भी प्रोटीन से भरपूर होते हैं.

पनीर

विज्ञापन

100 ग्राम पनीर (Paneer) से आपको 18 ग्राम तक प्रोटीन मिल सकता है. लेकिन, पनीर में हाई फैट भी होता है इसीलिए कोशिश करें कि आप लो फैट पनीर ही खाएं.

राजगिरा

विज्ञापन

प्रोटीन से भरपूर अनाजों में राजगिरा की गिनती होती है. एक कप राजगिरा में 9 ग्राम तक प्रोटीन होता है. यह ग्लूटन फ्री भी है इसीलिए सेहत के लिए और ज्यादा फायदेमंद है.

चिया सीड्स

विज्ञापन

छोटे-छोटे चिया सीड्स (Chia Seeds) प्रोटीन का बड़ा स्त्रोत हैं. चिया सीड्स रोजाना अगर 2 चम्मच भी खा लिए जाएं तो अच्छी मात्रा में प्रोटीन देते हैं. इन्हें दूध में भिगोकर या स्मूदी में डालकर खा सकते हैं.

कद्दू के बीज

विज्ञापन

प्रोटीन से भरपूर कद्दू के बीजों को स्नैक्स की तरह खाया जा सकता है. 2 चम्मच कद्दू के बीजों से शरीर को 7 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है. इन्हें धोकर और भूनकर खाया जाए तो ये बेहद स्वादिष्ट भी लगते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ