World TB Day: टीबी को हराने के लिए डॉक्टर के इन 7 टिप्स को करें फॉलो

टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्यूलोसिस नामक बैक्टीरिया से होती है। फेफड़ों से संबंधित यह बीमारी घातक और जानलेवा होती है। इस बीमारी के बारे में कहा जाता है कि बचाव करना निदान से भी ज्यादा जरूरी होता है। चलिए, हम आपको इस बीमारी से बचाव के लिए जरूरी टिप्स बताते हैं।

World TB Day

TB एक संक्रामक बीमारी है जो मायकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्युलोसिस नामक बैक्टीरिया से होती है। यह बीमारी मुख्य रूप से फेफड़ों को डैमेज करती है, लेकिन यदि देरी से इलाज किया जाए तो यह शरीर के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। हर साल 24 मार्च को वर्ल्ड ट्यूबरक्यूलोसिस डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिवस की शुरुआत साल 1882 में डॉक्टर राबर्ट कोच द्वारा की गई थी। टीबी का निदान पाने के लिए सही इलाज और लाइफस्टाइल में सुधार करने की जरूरत होती है। डॉक्टर नीतू बताती है कि इस बीमारी को काबू करने के लिए लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक होने की जरूरत है, ताकि इसके बैक्टीरिया न फैलें। आइए जानते हैं इस बीमारी से बचाव के लिए जरूरी टिप्स।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

पीएसआरआई की सीनियर पल्मोनोलॉजिस्ट, कंसल्टेंट डॉक्टर नीतू जैन बताती हैं कि नियमित दवा और सही देखभाल से टीबी को हराया जा सकता है। लोगों को इस बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत जांच करानी चाहिए। कुछ मरीज जो टीबी से प्रभावित हैं, वे लक्षण खत्म होते ही दवा लेना छोड़ देते हैं, लेकिन अधूरा इलाज टीबी को और खतरनाक बना सकता है। ध्यान रखें कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी भी है, इसलिए इलाज में लापरवाही करने से बचें।

विज्ञापन

ये 7 टिप्स TB से रखेंगे सुरक्षित

1. दवा लेने में लापरवाही न करें

टीबी का इलाज अमूमन 6 से 9 महीने तक चलता है और इस दौरान दवाएं बिल्कुल नियमित रूप से लेनी चाहिए। कई मरीज थोड़ी राहत महसूस होने पर दवाएं लेना बंद कर देते हैं, जिससे टीबी वापस लौट सकती है और दवाओं के प्रति बैक्टीरिया की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है। इसलिए अपना कोर्स पूरा करें।

विज्ञापन

2. हेल्दी डाइट भी जरूरी

विज्ञापन

टीबी से लड़ने के लिए शरीर को अच्छी इम्यूनिटी की जरूरत होती है। इसके लिए अपने भोजन में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर चीजें शामिल करें। दूध, दही, अंडे, हरी सब्जियां, सूखे मेवे, दालें और ताजे फल खाएं।

3. साफ-सफाई का ध्यान रखें

विज्ञापन

टीबी एक संक्रामक रोग है, जो खांसने या छींकने से फैल सकता है। इसलिए बीमार व्यक्ति को हमेशा अपने मुंह को रूमाल या मास्क से कवर करना चाहिए। हाथ धोने की आदत डालें और अपने आसपास की जगह को साफ-सुथरा रखें। यदि आप किसी टीबी मरीज के संपर्क में आते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।

World TB Day

विज्ञापन

4. आराम करें और तनाव से दूर रहें

टीबी का इलाज करने के लिए शरीर को पर्याप्त आराम देने की जरूरत होती है। मरीज को अच्छी नींद लेनी चाहिए और ज्यादा शारीरिक मेहनत करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, मानसिक तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन, योग और हल्की एक्सरसाइज भी करें। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है।

विज्ञापन

5. स्मोकिंग-शराब से दूरी बनाएं

धूम्रपान और शराब पीने से फेफड़ों को नुकसान होता है। ऐसे में टीबी के मरीजों की हालत और खराब हो सकती है। इसलिए अगर आप टीबी से पूरी तरह ठीक होना चाहते हैं, तो सिगरेट-शराब का सेवन तुरंत बंद कर दें। आपको आम जिंदगी में भी इसे कम से कम पीना चाहिए।

विज्ञापन

6. नियमित जांच करवाएं

टीबी का इलाज जारी रखने के दौरान डॉक्टर से नियमित रूप से संपर्क में रहें और समय-समय पर अपनी जांच करवाते जाएं। अगर कोई दवा सूट नहीं कर रही हो या कोई साइड इफेक्ट दिख रहा हो, तो डॉक्टर को बताएं।

विज्ञापन

7. दूसरों को संक्रमण न होने दें

अगर आपको टीबी है, तो दूसरों को संक्रमित होने से बचाने के लिए जरूरी सावधानियां बरतें। खांसते या छींकते समय मुंह ढकें, इस्तेमाल किए गए टिशू को ठीक से डिस्पोज करें और अपने घर का वेंटिलेशन सही रखें। कोशिश करें कि आप घर में ही रहें और लोगों के संपर्क, खासतौर पर छोटे बच्चों और बुजुर्गों से, कम से कम मिलें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ