World TB Day: टीबी के कारण प्रेग्नेंसी में आती हैं परेशानियां? एक्सपर्ट से जानें

टीबी के मरीजों को लेकर हमेशा भविष्य में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आजकल गर्भधारण करने में महिलाओं को कई प्रकार की दिक्कतें महसूस हो रही हैं। ऐसे में वर्ल्ड टीबी डे के अवसर पर जानिए क्या टीबी की बीमारी से पीड़ित लोगों को प्रेग्नेंसी में भी दिक्कतें हो सकती हैं।

pregnancy CARE

टीबी एक जानलेवा बीमारी होती है। इस बीमारी के बाद शरीर के कई अंदरूनी अंग प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, ट्यूबरकुलोसिस एक गंभीर बीमारी है जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है। यह संक्रमण बैक्टीरिया के कारण होता है और अगर इसका सही इलाज नहीं किया जाए तो यह जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है। टीबी रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है और यह गर्भधारण में देरी का भी एक कारण बन सकता है। खासकर जब टीबी एक्टिव होता है, तो यह शरीर के विभिन्न अंगों, जिसमें प्रजनन अंग भी शामिल हैं, को प्रभावित करती है। इससे गर्भधारण करने में समस्याएं हो सकती हैं। जिन महिलाओं का टीबी ठीक से इलाज नहीं होता या जो सही तरीके से उपचार नहीं लेतीं, उन्हें बांझपन का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

मारेंगो एशिया अस्पताल, फरीदाबाद की डॉक्टर श्वेता मेंदिरत्ता बताती हैं कि टीबी का सही इलाज इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यह बीमारी संक्रामक और बैक्टीरिया से होती है। महिलाओं में यह रोग फैलोपियन ट्यूब, अंडाशय और गर्भाशय के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है। टीबी ट्यूब की ब्लॉकेज का कारण बन सकती है, जिससे एग्स और स्पर्म्स के मिलन में बाधाएं आती हैं। इसके अलावा, रोग की पुरानी प्रकृति महिला की सेहत को भी प्रभावित कर सकती है, जिससे हार्मोनल इंबैलेंस होता है और यह पीरियड साइकिल को भी प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन

कैसे गर्भाशय को नुकसान पहुंचाती है टीबी?

यदि टीबी यूट्रस को प्रभावित करती है, तो यह एंडोमेट्रियल (गर्भाशय की अंदर की परत) को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे फर्टिलाइज्ड एग्स का सही तरीके से गर्भाशय में संबंध नहीं बन पाता है। इसके अलावा, कुछ टीबी उपचार, विशेष रूप से उन उपचारों में जो मजबूत एंटीबायोटिक्स जैसे रिफैम्पिसिन का उपयोग करते हैं, अस्थायी रूप से महिलाओं की प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं या भ्रूण पर प्रभाव डाल सकते हैं। ऐसी स्थिति अक्सर इलाज के दौरान हुए गर्भधारण में होती है।

विज्ञापन

टीबी और प्रेग्नेंसी में देरी

टीबी का इलाज अगर समय पर और सही तरीके से किया जाए, तो यह गर्भधारण में कोई बड़ी समस्या नहीं पैदा करता है। हालांकि, टीबी के इलाज के दौरान अगर महिला की शारीरिक रूप से कमजोर हो जाती है, तो गर्भधारण में देरी हो सकती है। इसके अलावा, अगर महिला को टीबी हो, तो उसे गर्भवती होने से पहले डॉक्टर से पूरी जांच करवानी चाहिए। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि इलाज चल रहा है और शरीर में किसी प्रकार का संक्रमण नहीं है।

विज्ञापन

कुछ जरूरी टिप्स

इसके अलावा, टीबी के शारीरिक और मानसिक तनाव के कारण महिलाएं पहले अपनी बीमारी का इलाज करवाने पर फोकस करें, जिससे फैमिली प्लानिंग में आसानी होगी। इसलिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है कि टीबी से पीड़ित महिलाओं को सही उपचार और देखभाल मिले, ताकि वे अपनी सेहत और प्रजनन क्षमता को अच्छे से मैनेज कर सकें। टीबी से प्रभावित महिला को गर्भावस्था के दौरान भी नियमित रूप से डॉक्टर के पास जाना चाहिए, ताकि उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा सके।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ