---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

World Sleeping Day: अधूरी नींद का काम करने की क्षमता पर पड़ता है असर? जानें कैसे करें बचाव

World Sleeping Day: नींद हमारी जिंदगी में बेहद रोल प्ले करती है। स्लीपिंग साइकिल सही न होने से आपकी प्रोडक्टिविटी पर असर पड़ सकता है। खासतौर पर मेंटल हेल्थ पर इसका सबसे अधिक प्रभाव होता है। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं नींद की क्वालिटी सुधारने के तरीकों के बारे में।

---विज्ञापन---

World Sleeping Day: स्वस्थ रहने के लिए लोगों को अपनी लाइफस्टाइल को अच्छा रखने की जरूरत होती है। एक अच्छी लाइफस्टाइल में नींद भी शामिल है। अगर हमारी नींद अधूरी रहती है, तो न सिर्फ शरीर बल्कि मेंटल हेल्थ भी प्रभावित होगी। कुछ लोग नियमित रूप से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेते हैं मगर फिर भी प्रोडक्टिविटी में पीछे रहते हैं। इसका कारण 8 घंटे की नींद नहीं बल्कि वह 8 घंटे की नींद किस समय ली गई है, इस पर निर्भर करती है। सही से नींद न लेने से आप परेशान, इरिटेटेड और कंफ्यूज रहेंगे। ये सभी फैक्टर्स आपकी काम करने की क्षमता को कमजोर कर देते हैं। चलिए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

मुंबई के परेल में ग्लेनेगल्स अस्पताल में सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर मंजूषा अग्रवाल हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताती हैं कि लाइफस्टाइल की गलत आदतों के चलते स्लीपिंग साइकिल प्रभावित हो रहा है। इसमें ज्यादा समय तक मोबाइल या लैपटॉप पर समय बिताना भी शामिल है। दरअसल, रात की नींद अगर समय से न ली जाए, तो इससे हमारे शरीर का एनर्जी सोर्स स्लो हो जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

क्यों होता है ऐसा?

हर साल 15 मार्च को वर्ल्ड स्लीपिंग डे मनाया जाता है। यह दिन नींद को स्वास्थ्य के प्रति एक महत्वपूर्ण आधार बताने के लिए मनाया जाता है। ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है कि नींद का साइकिल सही कैसे हो सकता है। कई बार लोग 7 से 8 घंटे की नींद लेते हैं मगर फिर भी पूरे दिन थके हुए रहते हैं। डॉक्टर बताती हैं कि रात को सोने का समय 10 बजे का होता है। अगर कोई 10 बजे सोता है और फिर सुबह 4 से 6 बजे के बीच जगता है, तो वह हेल्दी रहेगा और पूरे दिन हेल्दी रहेगा। मगर आजकल लोग रात के समय फोन पर घंटों समय बिताते हैं और फिर 8 घंटे सोते हैं। लेकिन इसमें लोग रात 2 या 3 बजे सोते हैं और सुबह 8 या 9 बजे जगते हैं, जो हेल्दी स्लीपिंग साइकिल नहीं है।

---विज्ञापन---

ये 3 टिप्स करेंगी मदद

1. स्लीपिंग शेड्यूल- सही और पर्याप्त नींद लेने के लिए आपको अपने सोने का समय फिक्स करना होगा, जो आपको रोजाना फॉलो करना होगा। दरअसल, शेड्यूल बनाने से हमारा शरीर उस प्रैक्टिस को डेयली लाइफ में अडैप्ट करेगा और आपको फिट रखेगा।

2. स्क्रीन टाइम कम करें- सोने से 1-2 घंटे पहले ही फोन और स्क्रीन से दूरी बना लें क्योंकि ब्लू लाइट के एक्सपोजर में अधिक समय तक रहने से शरीर और माइंड, दोनों ही डिस्टर्ब होते हैं।

---विज्ञापन---

3. कैफीन और हैवी मील्स- आप क्या खाते हैं, अच्छी नींद के लिए यह भी जरूरी है। रात का खाना बिल्कुल लाइट वेट होना चाहिए, ताकि आसानी से पच सके। रात के समय कॉफी और चाय पीने से भी बचना चाहिए क्योंकि इन चीजों से स्लीपिंग इश्यूज बढ़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 06, 2025 11:53 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola