World Sleep Day: रात में अच्छी नींद लेना जरूरी होता है ताकि हमारा मेंटल पीस सही रहे। अच्छी नींद से मस्तिष्क की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। कम सोना खतरनाक ही नहीं, कई बीमारियों का बुलावा भी होता है। वैज्ञानिकों की मानें, तो कम घंटे सोने से अल्जाइमर की बीमारी हो सकती है। हालांकि, कम और ज्यादा सोना दोनों ही शरीर के लिए सही नहीं है, तो ऐसे में क्या करें? नेचर मेंटल हेल्थ की एक रिपोर्ट बताती है कि लोगों के स्लीपिंग पैटर्न को सही रखना जरूरी होता है ताकि ओवरऑल हेल्थ भी सही रह सके। चलिए जानते हैं रिपोर्ट में इस बारे में क्या बताया गया है।
क्या कहती है रिपोर्ट?
यूनिवर्सिटी ऑफ वार्विक, इंग्लैंड द्वारा हुई स्टडी के मुताबिक रिसर्चर्स बताते हैं कि अल्जाइमर की स्थिति होने का कारण कम घंटे सोना भी है। यहां के वैज्ञानिकों का मानना है कि शोध में मस्तिष्क का स्वास्थ्य देखने के लिए हमने लोगों से रोजाना रात के समय 7 घंटे सोने का आग्रह किया, जिसके परिणाम अलग-अलग थे।
ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत
रिजल्ट में क्या मिला?
यह शोध दो प्रकार के हुए थे, जिसमें एक 7 और उससे कम घंटे सोने वाले लोग थे और दूसरा जो लंबी नींद ले रहे हैं, उनके परिणाम देखे गए। कुछ ऐसे थे परिणाम। 7 घंटे सोने वाले लोगों के अंदर अल्जाइमर और कॉग्निटिव डिजीज के लक्षण थे। वहीं, जो लोग 7 घंटे कम सोते हैं, उनके अंदर स्ट्रेस, डिप्रेशन, हार्ट डिजीज और ओबेसिटी की बीमारी होने की संभावना है। अधिक सोने वाले लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या, शरीर में सूजन और याददाश्त की कमी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
कम सोने वाले लोगों में अन्य नुकसान
जो लोग 7 घंटों से कम सोते हैं, उनमें मूड स्विंग्स, थकावट और हार्ट डिजीज हो सकते हैं।
इन लोगों की मांसपेशियों और हड्डियों में भी कमजोरी हो जाती है।
कम सोने वाले लोगों की भावनात्मक समस्याएं भी बढ़ जाती हैं।
कम सोने से ब्रेन फंक्शनिंग में भी दिक्कतें आती हैं।
रात को कम नींद लेने वाले लोगों को डायबिटीज और कमजोर इम्यूनिटी की भी समस्याएं हो सकती हैं।
अच्छी नींद के लिए क्या करें?
हर दिन एक समय पर सोने और उठने की आदत बनाएं।
सोने से लगभग 1 घंटे पहले टीवी, मोबाइल जैसी चीजों से दूरी बना लें।
अपने बेडरूम में शांति और अंधेरा रखें, ताकि नींद आरामदायक हो।
रात का खाना हल्का रखें।
कैफीन और एल्कोहल का सेवन कम से कम करें।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
23 mins agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
34 mins agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
2 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
4 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
4 hrs agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
19 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
19 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
21 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
23 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines