World Sleep Day 2025: क्या आप जानते हैं कि पूरी नींद लेना आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है? यदि आपकी नींद पूरी नहीं होती हैं या आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। सही नींद न लेने से तनाव, मोटापा, हृदय रोग और डायबिटीज जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ सकता है। वहीं, अगर आपकी नींद अच्छी है, तो इससे आपके मस्तिष्क की कार्यक्षमता तेज होती है, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। हर साल 14 मार्च को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को नींद के महत्व और उससे जुड़े स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक करना है।
नींद क्यों जरूरी?
फरीदाबाद के एशियन अस्पताल के डॉक्टर मानव मानचंदना के अनुसार, एक वयस्क व्यक्ति को रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी, स्क्रीन टाइम और तनाव के कारण आजकल ज्यादातर लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं, जिससे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। मोबाइल, लैपटॉप और टीवी से निकलने वाली ब्लू लाइट नींद में बाधा डालती है, इसलिए सोने से पहले स्क्रीन से दूरी बनाना जरूरी होता है।
ये भी पढ़ें-World Sleep Day 2025: नींद की कमी से बढ़ जाती हैं ये 3 समस्याएं
नींद की कमी से होने वाले नुकसान
पर्याप्त नींद न लेने से शरीर में थकान महसूस होती है, बल्कि यह डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन, हार्ट डिजीज और मोटापे जैसी बीमारियों को भी जन्म दे सकती है। इसके अलावा, फोकस करने की क्षमता और दिमाग की कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है, जिससे व्यक्ति की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर भी प्रभाव पड़ता है।
Photo Credit- Freepik
बेहतर नींद के लिए अपनाएं ये सिंपल टिप्स
- नियमित सोने और जागने का समय फिक्स करें।
- सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप का इस्तेमाल न करें।
- रात में हल्का और संतुलित भोजन खाएं।
- कैफीन और निकोटिन से बचें, खासकर सोने से पहले।
- सोने का माहौल शांत और आरामदायक बनाएं।
- दिनभर में एकबार हल्की फिजिकल एक्टिविटी या योग करें।
समय पर सोना क्यों जरूरी है?
डॉक्टर कहते हैं कि अगर आप हेल्दी लाइफ जीना चाहते हैं और लंबे समय तक बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो नींद से समझौता करना आज ही बंद कर दें। पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण नींद आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है और बेहतर शारीरिक विकास को भी बढ़ावा देती है।
ये भी पढ़ें- World Sleep Day 2025: कहीं आप तो नहीं लेते मेट्रो में झपकी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
40 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
21 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
22 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
23 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines