---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

World Sleep Day 2025: कहीं आप तो नहीं लेते मेट्रो में झपकी? एक्सपर्ट ने बताया ये हालत कितनी गंभीर

World Sleep Day 2025: आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों को सफर के दौरान या ड्राइविंग करते समय बड़ी नींद आती है जिस वजह से वे झपकी लेते हुए दिखते हैं। यह सभी खराब स्लीपिंग पैटर्न का लक्षण होता है। आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से।

---विज्ञापन---

World Sleep Day 2025: नींद हमारी लाइफस्टाइल का जरूरी हिस्सा है। कुछ लोगों को रात के समय सोने के बाद भी दिन में नींद आती है। आपने अक्सर देखा होगा कि मेट्रो या बस में लोग खड़े-खड़े नींद में लुढ़कते दिखते हैं या ड्राइविंग करते समय भी कुछ लोगों की झपकी लग जाती है। आपके साथ भी कभी न कभी ऐसा हुआ होगा, यह सभी संकेत खराब स्लीप पैटर्न की ओर इशारा करते हैं। स्लीपिंग पैटर्न एक ऐसा टर्म है, जो आपको यह बताता है कि आपकी नींद की गुणवत्ता कैसी है और आप कब सोते हैं या कितने घंटे सोते हैं। चलिए इस बारे में एम्स के प्रोफेसर से जानते हैं।

क्या बोले एक्सपर्ट?

एम्स (AIIMS) नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉक्टर विजय हड्डा, जो पल्मनरी और स्लीप मेडिसिन केयर विभाग के सीनियर हैं, एनबीटी से बातचीत में बताते हैं कि रात को सही समय पर सोना इसलिए आवश्यक है ताकि आपका शारीरिक संतुलन सही रहे और आप कम से कम बीमार पडे़ं। अच्छी नींद हमें गंभीर से गंभीर बीमारियों से बचा सकती है। गाड़ी या बाइक चलाते हुए या फिर सफर करते समय नींद आना सीधा तौर पर संकेत देता है कि आप रात को पर्याप्त नींद नहीं ले रहे हैं या फिर सिर्फ 5-6 घंटे सो रहे हैं। यह बैड स्लीप पैटर्न का संकेत होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

स्लीप पैटर्न (Sleep Pattern) क्यों जरूरी?

स्लीपिंग पैटर्न का मतलब होता है आपका नींद लेने का सही तरीका। इस स्लीपिंग टेक्निक में सही समय की नींद, पर्याप्त नींद के बारे में बताया जाता है। साथ ही, नींद पर हुई स्टडीज में गलत स्लीप पैटर्न से होने वाली समस्याओं को भी देखा जाता है। कई बड़े मेडिकल इंस्टिट्यूशन्स में स्लीप पैटर्न का टेस्ट प्रोवाइड किया जाता है, जिसमें लोगों को रात 8 बजे सुलाया जाता है और सुबह 6 बजे जगाया जाता है। इसमें इंसान का दो बार टेस्ट होता है। पहला उसकी रेगुलर नींद के बाद और दूसरा इस तरह नींद लेने के बाद।

---विज्ञापन---
World Sleep Day 2025

photo credit-FREEPIK

रिजल्ट में हुआ खुलासा

Sleep Pattern जांच में पाया गया है कि जब इंसान 9 से 12 घंटे की नींद को सही समय यानी 8 बजे या उसके थोड़ी देर बाद सोता है और फिर सुबह 6 बजे तक उठता है, तो वह ज्यादा फ्रेश फील करता है। उन्हें स्ट्रेस, टेंशन और डिप्रेशन की समस्या भी नहीं होती है।

अच्छी नींद के लिए क्या करें?

  • सोने से पहले फोन और लैपटॉप से दूरी बनाएं।
  • जल्दी सोने और जगने की आदत बनाएं।
  • शाम 6 से 7 बजे के बाद कॉफी या चाय न पिएं।
  • रोजाना सेम स्लीपिंग पैटर्न को फॉलो करें।
  • तकिए को ज्यादा ऊंचा न रखें।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Mar 09, 2025 01:31 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola