World Obesity Day 2025: बच्चों में क्यों बढ़ रहा मोटापा? 35% ग्रस्त, क्या बोले एक्सपर्ट?

World Obesity Day 2025: ओबेसिटी यानी मोटापा एक बढ़ती समस्या है जो कि देश के कई लोगों को प्रभावित कर रही है। इस बीमारी की चपेट में बच्चे भी तेजी से आ रहे हैं। कुछ मेडिकल रिपोर्ट्स बताती हैं कि मोटापे वाली बीमारी से देश के 35% बच्चों को भी अपने घेरे में ले चुका है। आइए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।

World Obesity Day

World Obesity Day 2025: मोटापा एक लाइफस्टाइल डिसऑर्डर है, जो कि देश में काफी एक्टिव है। इस बीमारी से देश के बच्चे भी प्रभावित हैं। आज वर्ल्ड ओबेसिटी डे है। हर साल 4 मार्च को इस दिवस को मनाया जाता है, ताकि मोटापा और उससे होने वाले नुकसानों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाई जा सके। भारत में यह बीमारी पुरुषों, महिलाओं से लेकर युवाओं पर भी अटैक कर रही है। ओबेसिटी को लेकर एक हेल्थ रिपोर्ट बताती है कि देश में 35% बच्चे ओबेसिटी के शिकार हैं। चलिए जानते हैं इसके नुकसानों के बारे में।

विज्ञापन

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

वर्ल्ड ओबेसिटी डे के उपलक्ष्य पर आपको यह जानना जरूरी है कि मोटापे की समस्या सिर्फ बड़ों या किसी एक आयु वर्ग को प्रभावित नहीं कर रही है बल्कि बच्चों को भी प्रभावित कर रही है। एनबीटी में छपी एक खबर के अनुसार, सफदरजंग अस्पताल के पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर जुगल किशोर कहते हैं कि बच्चों में ओबेसिटी का कारण उनकी खराब लाइफस्टाइल, घंटों टीवी- मोबाइल और सोशल मीडिया पर लगे रहना और कम शारीरिक गतिविधि को अपनाना है।

विज्ञापन

बचपन की गलतियां

डॉक्टर महेश हीरानंदानी सेहतनामा विद राजिन्दर पेज पर शेयर एक वीडियो में बताते हैं कि छोटे बच्चों में वजन बढ़ने का कारण उनकी जन्म से सही डाइट का पालन न करवाना है। वे कहते हैं 1 से डेढ़ साल के बच्चों को दिन में 250 ग्राम दूध पीना चाहिए लेकिन हमारे देश में इस उम्र के बच्चे 1 दिन में 1 लीटर से ज्यादा दूध पीते हैं, जो कि उनकी सेहत और शरीर दोनों के लिए सही नहीं है।

विज्ञापन

Obesity In Kids

मोटापे से बढ़ने वाली बीमारियां

  • छोटे बच्चों में टाइप 2 डायबिटीज का एक कारण मोटापा भी है।
  • मोटापे से बच्चों में हार्ट डिजीज का रिस्क भी बढ़ता है।
  • मोटापे की बीमारी से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ता है।
  • ज्यादा वजन होने से बच्चों की हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं।
  • कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि कैंसर का भी एक कारण मोटापा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ