---विज्ञापन---

हेल्थ

World Obesity Day 2025: चीपेस्ट फूड सेहत के लिए कैसे नुकसानदायक? डॉक्टर ने बताया क्यों बचें

World Obesity Day 2025: खाना एक बहुमूल्य चीज होती है, जो सभी के लिए आवश्यक होता है। बिना भोजन के जीवन मुश्किल होता है, मगर सही भोजन खाना भी उतना ही जरूरी है। आइए आज वर्ल्ड ओबेसिटी डे के अवसर पर आपको बताते हैं वजन बढ़ने के पीछे सस्ता खाना कितना बड़ा रोल प्ले करता है।

World Obesity Day 2025: भोजन सभी जीव-जंतु और मनुष्य के लिए जरूरी होता है। पानी और भोजन जीवन की सबसे सामान्य और उतनी ही अहम चीजें हैं। अगर कोई लंबे समय तक खाना न खाए, तो उसका शरीर पोषण रहित और कमजोर हो सकता है। पोषण की कमी से शरीर बीमार भी होता है। हालांकि, मोटापे का भी एक कारण भोजन ही है, ऐसा भोजन जो स्वस्थ नहीं होता है। अगर हम हेल्दी खाना नहीं खाते हैं, तो उससे वजन बढ़ सकता है। मोटापा बढ़ने के कारणों की कड़ी में एक कारण सस्ता भोजन खाना भी है। हेल्थ एक्सपर्ट हैं बताते हैं कि जो लोग बाहर का खाना खाते हैं, वे मोटापे से पीड़ित होते हैं, लेकिन अगर खाना सस्ता भी होता है, तो वह भी मोटापे को बढ़ावा दे सकता है। आइए जानते हैं इस पर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

पीएसआरआई अस्पताल की डायट एक्सपर्ट डॉक्टर देबजानी बनर्जी कहती हैं कि मोटापे का एक जटिल संबंध गरीबी से भी होता है। अक्सर, कम आय वर्ग के लोग सस्ते और आसानी से मिल जाने वाले भोजन को खाने का चयन करते हैं, जो अक्सर अत्यधिक प्रोसेस्ड और हाई कैलोरी वाले होते हैं। ऐसे फूड्स सेहत के लिए हानिकारक होते हैं, जो कई बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं। डॉक्टर बताती हैं कि कम आय वर्ग के लोगों में मोटापा बढ़ने का एक प्रमुख कारण यह भी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

Lower Income वाले लोगों में मोटापे का कारण

1. सस्ते और आसानी से उपलब्ध भोजन- प्रोसेस्ड और हाई कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ अक्सर सस्ते और आसानी से उपलब्ध होते हैं, जो वजन बढ़ाते हैं।

---विज्ञापन---

photo credit-freepik

2. पोषण की कमी- इन फूड्स को खाने से शरीर में पोषण की कमी हो जाती है, जो बीमारियों का बुलावा होती है।

---विज्ञापन---

3. लगातार सेवन और भी खतरनाक- दरअसल, इन लोगों के परिवार में आर्थिक स्थिति कमजोर होती है, जिस वजह से न सिर्फ परिवार के बड़े लोग बल्कि घर में मौजूद बच्चे भी लगातार ऐसे भोजन का सेवन करते हैं, जो उनकी ग्रोथ के लिए सही नहीं होते हैं।

सस्ते फूड्स के सेवन के कुछ अन्य नुकसान

  • इन फूड्स के सेवन से शरीर में हाई ब्लड शुगर लेवल और ट्रांस फैट बढ़ता है, जो हार्ट डिजीज और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।
  • न्यूट्रिशन डेफिशियेंसी, सस्ते फूड्स में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है, जो शरीर को कुपोषित बनाती है।
  • सस्ते फूड्स में सोडियम की मात्रा बहुत अधिक हो सकती है, जो बीपी को बढ़ाने और हृदय रोगों का खतरा बढ़ा सकती है।
  • चीप फूड्स आमतौर पर ज्यादा कैलोरी वाले होते हैं, लेकिन इनमें पोषण कम होता है, जिस वजह से यह वजन बढ़ने का कारण बन सकते हैं।
  • आंतों की समस्या, इन फूड्स में कई प्रकार के हार्मफुल केमिकल्स और रसायन होते हैं, जो गट हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं।

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Mar 04, 2025 01:09 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola