---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

World No Tobacco Day 2025: धूम्रपान छोड़ने के नाम पर पी रहे हैं ‘हर्बल सिगरेट’? जानें क्या यह विकल्प सही

World No Tobacco Day 2025: लोगों ने सिगरेट छोड़ने के लिए हर्बल सिगरेट के विकल्प को चुना ताकि वे हानिकारक सिगरेट से बच सकें, लेकिन उनकी यह लत भी जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे?

---विज्ञापन---

World No-Tobacco Day 2025: आज वर्ल्ड नो टोबैको डे है। यह दिन तंबाकू से दूरी बनाने के लिए प्रोत्साहन देने के लिए मनाया जाता है। लोगों के बीच तंबाकू कई तरह से मौजूद है। इनमें सबसे प्रमुख सिगरेट है। सिगरेट यानी धूम्रपान, जो हर आयु के लोगों को प्रभावित कर सकती है। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि सिगरेट इकलौती ऐसी तंबाकू युक्त चीज है, जो हर वर्ग में फैली हुई है। महिला, पुरुष, बुजुर्ग से लेकर स्कूली छात्रों में भी सिगरेट पीने की लत देखी जाती है। लोगों ने सिगरेट को हानिकारक माना और इससे दूरी बनाने की शुरुआत भी की, जिसमें सबसे पहले लोगों द्वारा निकोटिन का इस्तेमाल किया गया। अब लोग ग्रीन-सिगरेट उर्फ हर्बल सिगरेट पीने लगे हैं और उसे हानिकारक सिगरेट की जगह बेहतर विकल्प मानने लगे है। क्या यह ऑप्शन सही है? आइए जानते हैं।

क्या है हर्बल सिगरेट?

हर्बल सिगरेट एक ऐसी धूम्रपान करने वाली सिगरेट है, जिसमें तंबाकू की जगह जड़ी बूटियों को मिलाया जाता है। इसे भी सिगरेट की तरह पेपर में रोल किया जाता है और जलाया जाता है। हर्बल सिगरेट को आम सिगरेट की तरह ही स्मोक किया जाता है। लोगों ने इसे जड़ी-बूटी समझकर फायदेमंद और निकोटिन वाली सिगरेट से दूरी बनाने में फायदेमंद समझकर अपनाया है। इसमें मौजूद जड़ी-बूटियां जैसे तुलसी, गुलाब की पत्तियां, पुदीना आदि जलने पर भी जहरीले रसायन (कार्सिनोजेन्स) निकलते हैं। वहीं, इनसे निकलने वाला धुआं भी उतना ही हानिकारक होता है जितना किसी सामान्य सिगरेट का।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Covid Alert: क्या बूस्टर डोज लेने से कम होगा नए वेरिएंट का असर? डॉक्टर ने दिया जवाब

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

मारेंगो एशिया अस्पताल के डॉ. कुणाल बहरानी बताते हैं कि हर्बल सिगरेट में तंबाकू न सही, लेकिन कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे खतरनाक गैसें होती हैं जो शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं। ई-सिगरेट या हर्बल सिगरेट भी दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ाते हैं। कोई भी विकल्प जो फेफड़ों में धुआं पहुंचाता है, सुरक्षित नहीं हो सकता है। लगातार इन सिगरेट का सेवन करने से कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

France Ban Outdoor Smoking

इससे होने वाले नुकसान

  • हाई ब्लड प्रेशर।
  • ब्रेन स्ट्रोक का रिस्क।
  • हार्ट अटैक का रिस्क।
  • सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या।
  • लंग कैंसर और माउथ कैंसर भी इन हर्बल सिगरेट से हो सकता है।

सिगरेट छोड़ने के कारगर उपाय

  • काउंसलिंग की मदद लें।
  • निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी करवा सकते हैं।
  • योग, प्राणायाम और मेडिटेशन करें।
  • परिवार और दोस्तों से मदद लें।

ये भी पढ़ें- क्या COPD भी हो सकती है गंभीर बीमारी? डॉक्टर ने बताए बचाव

---विज्ञापन---
First published on: May 31, 2025 10:45 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola