World Mental Health Day 2025: अचानक होने लगती है घबराहट तो तुरंत करें ये 3 काम, Anxiety कम होने लगेगी

How To Calm Anxiety: अगर आप भी स्ट्रेस और एंजाइटी से परेशान रहते हैं और कभी भी घबराहट होने लगती है या पसीने छूटने लगते हैं, तो यहां जानिए किस तरह एंजाइटी से छुटकारा मिल सकता है.

Anxiety

How To Handle Stress And Anxiety: एंजाइटी कम करने के लिए करें ये काम. Image Credit - Pexels

World Mental Health Day 2025: हर साल 10 अक्टूबर के दिन विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. यह दिन सभी को यह याद दिलाने का दिन है कि मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए और अपनी मेंटल हेल्थ को अच्छा रखने के लिए हमें निरंतर कोशिश करनी चाहिए. कभी-कभी जिंदगी इतनी उलझी हुई लगने लगती है, परेशानियों से भर जाती है या मुश्किल हो जाती है कि व्यक्ति के लिए खुश रहना मुश्किल हो जाता है. मेंटल हेल्थ घर की स्थिति से, अपनों के बुरे व्यवहार से, दिल टूटने से या लगातार हाथ लगती असफलता से बिगड़ सकती है. ऐसे में व्यक्ति डिप्रेशन, एंजाइटी (Anxiety) और तनाव जैसी दिक्कतों से जूझने लगता है जो मानसिक ही नहीं बल्कि गंभीर शारीरिक दिक्कतों की भी वजह बनने लगती हैं. ऐसे में अगर आपको भी एंजाइटी की दिक्कत होती है, कभी भी घबराहट होने लगती है, पसीना छूटने लगता है, चेहरा गर्म हो जाता है या फिर समझ नहीं आता कि क्या करें या क्या नहीं तो यहां जानिए किस तरह इस एंजाइटी को कम किया जा सकता है.

विज्ञापन

तुरंत एंजाइटी कैसे करें कम | How To Calm Anxiety ASAP

बैठे-बैठे करें ये मेंटल एक्सरसाइज

विज्ञापन

अगर एंजाइटी होने लगे तो इस एक्सरसाइज को किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले 5 ऐसी चीजों का मन में नाम लें जिन्हें आप देख सकते हैं, 4 ऐसी चीजों के बारे में सोचें जिन्हें आप फिजिकली फील कर सकते हैं, 3 ऐसी चीजें जिन्हें आप सुन सकते हैं, 2 ऐसी चीजों के बारे में सोचें जिन्हें आप सूंघ सकते हैं और आखिर में एक ऐसी चीज का मन में नाम लें जिसे आप टेस्ट कर सकते हैं. इस सिंपल सी एक्सरसाइज से एंजाइटी शांत होने में असर दिख सकता है.

गहरी सांस लें

विज्ञापन

सांस लेने जैसा आसान सा काम भी एंजाइटी के समय मुश्किल लगने लगता है. ऐसा लगता है जैसे सांस रुकने लगी है या सांस लेना भी तकलीफ देने लगता है. ऐसे में कोशिश करें कि गहरी सांस (Deep Breath) लें. गहरी सांसे लेने पर एंजाइटी कम हो सकती है.

किसी से बात करें या मन की बात लिखें

विज्ञापन

एंजाइटी होने पर मन में ना जाने कितनी ही बातें घूमने लगती हैं. दिमाग बातों का जाल बुनने लगता है और ऐसी-ऐसी यादें दिमाग में कौंधने लगती हैं जो तकलीफ देती हैं. ऐसे में एंजाइटी को कम करने के लिए आप किसी दोस्त से बात कर सकते हैं या किसी स्पेशलिस्ट की हेल्प ले सकते हैं. अगर किसी से बात करना ऑप्शन नहीं है तो अपने मन की बातों को पेपर पर लिखने या फिर फोन पर टाइप करने की कोशिश करें. इससे मन हल्का महसूस होता है और एंजाइटी कम होती है.

एंजाइटी होने के इमोशनल लक्षण (Emotional Symptoms Of Anxiety)

विज्ञापन
  • बहुत ज्यादा घबराहट महसूस होती है
  • कमजोरी महसूस होती है
  • सिर चकराने लगता है
  • बहुत ज्यादा चिंता होने लगती है
  • व्यक्ति ओवरथिंक (Overthink) करने लगता है
  • पैनिक अटैक्स आते हैं
  • चैन से उठना या बैठना मुश्किल हो जाता है
  • नींद उड़ जाती है
  • बुरे ख्याल आते हैं
  • ध्यानकेंद्रित यानी फोकस करने में दिक्कत आती है.

एंजाइटी होने के फिजिकल लक्षण (Physical Symptoms Of Anxiety)

  • सीने में दर्द (Chest Pain) होने लगता है
  • दस्त लग सकते हैं
  • पेट खराब हो जाता है, दर्द होता है
  • दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं
  • मसल्स में दर्द होता है
  • कंपकंपी होने लगती है
  • सांस फूल जाती है
  • चेहरा गर्म हो जाता है
  • पसीने आने लगते हैं
  • कुछ भी देखने और सुनने की क्षमता नहीं रहती
  • सिर घूमने लगता है
  • सिर में तेज दर्द होता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ