World Kidney Day 2024: इन दिनों बड़ी संख्या में लोग किडनी में पथरी की समस्या से जूझ रहे हैं और खासतौर से युवाओं में यह दिक्कत ज्यादा बढ़ रही है। कई बार इसके लक्षण पता नहीं चल पाते हैं और परेशानी ज्यादा बढ़ती है, जो आगे चलकर गंभीर बीमारियों का शिकार बना देती है। युवाओं में किडनी की समस्याएं उनके खाने-पीने के तरीके और जीवनशैली में बदलाव की वजह से हो रहे हैं। ज्यादा तला-भुना, जंक फूड और भरपूर पानी न पीने के कारण ये समस्या होती है।
इसके अलावा डाइट में नमक और तेल का सेवन बढ़ रहा है और आपके बैठने की आदत, तनाव और अल्कोहल या धूम्रपान जैसी बुरी आदतें भी किडनी पर असर करती हैं। इन्हीं आदतों की वजह से युवाओं में किडनी समस्याएं बढ़ रही हैं।
किडनी में पथरी जिसे गुर्दे की पथरी के रूप में भी जाना जाता है। ये मिनरल्स और सॉल्ट का कठोर जमाव है, जो किडनी या यूरिन के रास्ते बनता है। ये पत्थर साइज में अलग-अलग हो सकते हैं, रेत के दाने जितने छोटे से लेकर गोल्फ बॉल जितने बड़े तक भी हो सकते हैं।
हाल के सालों में किडनी की पथरी के मामले बढ़ रहे हैं और इसके ये कुछ कारण बताए गए हैं-
डाइट से जुड़ी आदतें
खराब डाइट जैसे कि ज्यादा मात्रा में सोडियम, चीनी और प्रोसेस्ड फूड का सेवन, किडनी की पथरी के खतरे को बढ़ा सकता है। पालक, नट्स और चॉकलेट जैसे ऑक्सालेट फूड का ज्यादा सेवन भी खतरनाक हो सकता है।
पानी की कमी होना
भरपूर पानी न पीने से भी यूरिन गाढ़ा हो सकता है, जिससे पथरी बनना आसान हो जाता है। पूरे दिन खूब सारा पानी पिएं और इस समस्या को रोकने में मदद मिल सकती है।
मोटापा
मोटापा कैल्शियम और पथरी बनाने में शामिल अन्य पदार्थों के मेटाबॉलिज्म को बदल सकता है। डाइट और व्यायाम से हेल्दी वेट बनाए रखने से इस जोखिम को कम किया जा सकता है।
बदलती जीवन शैली
शारीरिक एक्टिविटी की कमी मोटापे से जुड़ी है और किडनी की पथरी का खतरा पैदा कर सकती है। रोजाना व्यायाम न केवल स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करता है बल्कि किडनी के ओवर ऑल हेल्थ को भी बढ़ावा देता है।
एनवायरमेंटल फैक्टर
प्रदूषण और पर्यावरण भी किडनी की पथरी के मामलों को बढ़ाता है। कुछ केमिकल और खराब पानी भी प्रभावित कर सकते हैं, जिससे कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पदार्थों का लेवल बढ़ता है, जो पथरी का खतरा बढ़ाते हैं।
आहार पैटर्न में बदलाव
फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड की बढ़ता सेवन भी एक तरह से किडनी से जुड़ा होता है। इन बदलावों में अक्सर अनहेल्दी फैट, सोडियम और शुगर का ज्यादा सेवन शामिल होता है, जो किडनी में पथरी बनने का कारण बन सकता है।
ऑक्सालेट का सेवन बढ़ना
कीटो आहार और कुछ वेज डाइट जैसे हाई ऑक्सालेट पदार्थों की बढ़ती मांग, किडनी की पथरी के मामलों को बढ़ावा देती है।
तनाव
तनाव भी किडनी की समस्या को बढ़ा सकता है, क्योंकि खराब डाइट, डिहाइड्रेशन और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की आदतें किडनी की पथरी के खतरे को बढ़ाते हैं। तनाव को मैनेज करने के लिए आप ध्यान और नियमित योग करके इस समस्या को कम कर सकते हैं। इसके अलावा समय-समय पर मेडिकल जांच काफी हद तक किडनी की समस्या को दूर करने में मदद करती हैं।
ये भी पढ़ें- सरकार करेगी घर बैठे मुफ्त इलाज! ऐसे मिलता है ऑनलाइन OPD सर्विस का फायदा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
17 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
19 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines