World Health Day 2026: साल 1948 में 7 अप्रैल के ही दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) यानी WHO की स्थापना हुई थी जिसके बाद से ही हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का मकसद वैश्विक पटल पर लोगों को अलग-अलग बीमारियों के प्रति जागरूक करना, लोगों को इलाज के बेहतर मौके देना और सुविधाएं मुहैया कराना है. इसी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन कार्य कर रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के संविधान को 61 राष्ट्रों द्वारा साइन किया गया था जिसके बाद पिछले 78 सालों से यह संगठन कार्य कर रहा है.
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम | World Health Day 2026 Theme
इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस ‘सेहत में एकसाथ. विज्ञान के साथ’ थीम के साथ मनाया जा रहा है. यह थीम पब्लिक हेल्थ की बेहतरी और वैश्विक पटल पर मृत्यु की संख्या कम करने के महत्व को हाइलाइट करती है. विज्ञान और तकनीक की मदद से स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई नए बदलाव देखे गए हैं जो लोगों की सेहत को सुधारने में मदद करते हैं. स्वास्थ्य के क्षेत्र में विज्ञान की इसी भूमिका को बढ़ाने पर फोकस करती है इस साल की थीम.
खुद को इस तरह रखें स्वस्थ
अपनी सेहत को अच्छा रखना हमारी ही हाथ में है. ऐसे में सेहत संबंधी कुछ बातों का ख्याल रखा जाए तो सेहत ना सिर्फ अच्छी रहती है बल्कि व्यक्ति बीमारियों से भी दूर रहने लगता है –
- अपने खानपान को अच्छा रखने पर फोकस करें. हालिया रिपोर्ट्स प्रोसेस्ड फूड्स और आंतों के कैंसर के खतरे को उजागर करती हैं. ऐसे में खानपान को बेहतर रखना जरूरी है. कोशिश करें कि आप खानपान में ज्यादा से ज्यादा घर पर बनी हेल्दी चीजों को ही शामिल करें.
- खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें. खासतौर से गर्मियों के मौसम में अपनी हाइड्रेशन का ख्याल रखें और पानी, नारियल पानी, नींबू पानी और फलों के ताजा जूस पिएं.
- फिजिकल एक्टिविटी की कमी हाई कॉलेस्ट्रोल, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियों और पेट की बीमारियों का खतरा पैदा करती है. ऐसे में कोशिश करें कि आप अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज, योग, एरोबिक्स या किसी और एक्टिविटी को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं.
- मोटापा कम करने की कोशिश करें. मोटापा एक नहीं बल्कि कई बीमारियों की जड़ बनता है. ऐसे में वेट मैनेज करना जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें – हर समय ऑनलाइन रहने से कहीं आपको भी तो नहीं हो गया है ब्रेन रॉट? जानिए Brain Rot के लक्षण कैसे दिखते हैं
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
3 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
4 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
6 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
8 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
9 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
11 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
11 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines