---विज्ञापन---

हेल्थ

World Health Day 2025: इस साल की थीम है बड़ी खास! जानें किन लोगों की सेहत पर फोकस

हर इंसान के जीवन में कुछ चीजें महत्वपूर्ण होती हैं। स्वास्थ्य इसमें सबसे पहले आता है। अगर हमारी सेहत अच्छी है, तो मानों सब कुछ सही है। वर्ल्ड हेल्थ डे हमें यही समझाता है कि हमें सेहत का ख्याल क्यों रखना जरूरी है। 7 अप्रैल को मनाया जाने वाला यह दिन ओवरऑल हेल्थ के लिए समर्पित होता है।

स्वास्थ्य का सही होना सभी इंसानों के जीवन की अहम कड़ी होती है। अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं और बीमारियों को समर्पित कई दिन सेलिब्रेट किए जाते हैं, लेकिन वर्ल्ड हेल्थ डे भी एक खास दिन के रूप में मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस लोगों की सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। इस साल की थीम Healthy beginnings, Hopeful futures है। यह थीम गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य पर आधारित है।

इस साल की थीम क्यों खास?

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम है- हेल्दी बिगिनिंग्स, होपफुल फ्यूचर्स। सरल भाषा में समझें तो स्वस्थ शुरुआत, आशावादी भविष्य। यह वर्ष गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सेहत पर ध्यान आकर्षित करने के लिए रखा गया है। दरअसल, इस थीम का मतलब है कि माताओं और नवजात शिशुओं की मृत्यु को रोका जा सके। 7 अप्रैल से इसके लिए मुहिम शुरू की जाएगी, जो पूरे साल चलाई जाने वाली है। साथ ही, सरकार द्वारा भी इस कार्य को पूरा करने के लिए प्रोत्साहन को बढ़ावा दिया जाएगा। अभियान के लिए कई रणनीतियों की शुरुआत भी की जाएगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- अप्रैल के महीने में जरूर खाने चाहिए ये 5 सुपरफूड्स, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए फायदे

मैटरनल एंड न्यू बॉर्न की सेहत क्यों जरूरी?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO, World Health Organisation) द्वारा एक सर्वे में पाया गया है कि हर साल लगभग 300,000 महिलाएं गर्भावस्था या प्रसव के दौरान अपनी जान गंवा देती हैं, जबकि 20 लाख से अधिक बच्चे अपने पैदा होने के पहले महीने में ही मर जाते हैं। वहीं, लगभग 20 लाख बच्चे तो मृत पैदा होते हैं। इस अभियान के तहत मुहिम चलाई जाएगी की साल 2023 तक इस समस्या को कम किया जा सके और मौतों की रोकथाम की जा सके। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि माता और शिशु, दोनों का स्वास्थ्य और भविष्य पूरे परिवार संयोजन की दर को नियंत्रित करता है।

---विज्ञापन---

गर्भवती महिला और नवजातों की सेहत के लिए जरूरी कदम

1. गर्भवती महिलाओं की सेहत के लिए शुरुआती जांचों में बदलाव और सही उपचार के प्रबंध किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

2. गर्भावस्था के दौरान खान-पान, सही और पौष्टिक डाइट के बारे में जागरुकता बढ़ानी चाहिए।

3. सावधानी के साथ शारीरिक गतिविधियों का पालन करना आवश्यक होता है। आलस और कम व्यायाम भी सेहत गर्भावस्था में सेहत खराब कर सकता है।

---विज्ञापन---

4. मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देना जरूरी है। कई बार पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को नए अनुभवों और बदलावों के कारण स्ट्रेस महसूस होने लगता है।

5. अस्पताल में गर्भवती महिला के लिए डिलीवरी के लिए भी सही उपकरणों, सही स्वास्थ्य सेवाओं और शिशु के लिए पर्याप्त और बेहतर वातावरण देने की सुविधा का आयोजन करना चाहिए।

---विज्ञापन---

विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास

WHO ने साल 1948 में इस दिवस को पहली बार 7 अप्रैल को ही मनाया था। इस दिवस की नींव भी उसी दिन रखी गई थी। मगर स्थापना साल 1950 में की गई थी। इस दिन को मनाने के पीछे महत्व लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, सभी लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और ग्लोबल हेल्थ चैलेंजेस को लेकर नियमों व उपचारों को बढ़ावा देना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हेल्थ डिपार्टमेंट्स, संगठनों और आम जनता को सेहत के लिए अवेयरनेस के साथ समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना है।

ये भी पढ़ें- अप्रैल के महीने में कभी न खाएं ये 3 फूड्स, बिगड़ जाएगी सेहत

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Apr 04, 2025 01:56 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola