---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

World Health Day 2025: 15 मिनट में 3 टेस्ट बताएंगे कितने हेल्दी है आप? वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर जानें

आज वर्ल्ड हेल्थ डे है। इस दिन को लोगों के स्वास्थ्य के प्रति समर्पित किया गया है। इस मौके पर जानिए 5 टेस्ट के बारे में जिन्हें करने से 15 मिनट के अंदर आपकी सेहत के बारे में पता लगाया जा सकेगा।

---खबर नीचे जारी है---

हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। इस दिन को लोगों की सेहत को सही रखने के लिए प्रेरित करने और जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्याल सही से नहीं रख पाते हैं। ऐसे में आपको समझना होगा कि आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ दोनों ही जरूरी होती हैं। इसके लिए हमें भी स्वास्थ्यवर्धक प्रयासों को करने की जरूरत होती है। मेंटल हेल्थ के लिए योग, मेडिटेशन और योग करने की सलाह दी जाती है, मगर फिजिकल हेल्थ के बारे में कैसे पता लगाएं? हम आपको 5 ऐसे हेल्थ टेस्ट बता रहे हैं, जिन्हें करने से यह पता लगेगा कि आप सेहतमंद हैं या नहीं?

1. 6 मिनट वॉक- इसके लिए आपको 30 मीटर की समतल सतह को चुनने की जरूरत होती है। यहां आपको 6 मिनट तक लगातार एक किनारे से दूसरे किनारे तक वॉक करनी है। अगर सांस फूल रही है या सीने में दर्द हो रहा है, तो ध्यान दें। यह दिल की बीमारी का इशारा हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- अप्रैल के महीने में जरूर खाने चाहिए ये 5 सुपरफूड्स, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए फायदे

2. 3 मिनट ब्रीद टेस्ट- इसके लिए आपको एक शांत जगह बैठकर अपनी सांसों का आंकलन करना है। इसके लिए पहले कुछ देर गहरी सांसें लेनी होंगी। इसके बाद घड़ी पर समय का ध्यान रखते हुए यह देखना है कि आप कितनी देर तक सांस रोक सकते हैं। 30 सेकंड से अधिक तक रोकना यानी आप स्वस्थ हैं, 25 से 30 के बीच आपको व्यायाम करने की सलाह देता है यदि उससे कम है, तो फेफड़ों की जांच के साथ लाइफस्टाइल बदलें।

---खबर नीचे जारी है---

3. 2 मिनट सीट एंड स्टैंड- इसमें आपको पता लगेगा कि आपका शरीर लचीला है या नहीं। इस टेस्ट को करने के लिए आपको 2 मिनट बिना सहारे बैठना और खड़ा होना होता है। अगर यह हो पाता है, तो आप फिट हैं। 1 मिनट किसी सहारे के साथ कर रहे हैं, तो फिजिकल एक्टिविटी शुरू करें। उससे भी कम हो, तो शरीर में पोषक तत्वों की कमी है।

---खबर नीचे जारी है---

4. चेयर टेस्ट- इसके लिए आपको 1 कुर्सी लेनी होगी। इसके बाद अपने दोनों हाथों को क्रॉस करके कंधों पर रखें और खड़े हो जाएं। आप लगातार ऐसे ही खड़े होकर बैठे। अगर आप इसे 15 बार कर लेते हैं वो भी 2 मिनट में, तो आपके पैरों की क्षमता मजबूत है।

5. 2 मिनट क्लॉक ड्राइंग टेस्ट- इसके लिए आपको एक पेपर लेना होगा। इस पेपर पर पहले घड़ी बनाएं और फिर सभी सुइयां बनाएं। ऐसे घड़ी को बनाने में लगने वाले समय को नोट करें कि आप कितनी देर में ऐसा कर पा रहे हैं। यह फोकस को भी प्रमाणित करता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- अप्रैल के महीने में कभी न खाएं ये 3 फूड्स, बिगड़ जाएगी सेहत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 07, 2025 02:36 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola