35 साल से अधिक आयु की महिलाओं के लिए सुपरफूड हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर ने दी राय

Women Health Tips: महिलाओं को एक उम्र के बाद अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। खासतौर पर 35 के बाद क्योंकि इस आयु तक उनके मेनोपॉज का समय भी नजदीक होने लगता है। ऐसे में समय से अपनी डाइट में बदलाव करने से उन्हें काफी हद तक लाभ मिल सकता है।

Source-freepik

Women Health Tips: 35 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। ये बदलाव मानसिक, शारीरिक और हार्मोनल हो सकते हैं। बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों की ताकत कम होना, मेटाबोलिज्म का स्लो होना, हार्मोनल इंबैलेंस और थकान जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में उन्हें अपने खान-पान विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत होती है। हरियाणा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.शेहला जमाल बताती हैं कि कुछ सुपरफूड्स हैं जिनका रोजाना सेवन करने से महिलाएं अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकती हैं।

विज्ञापन

35 के बाद इन 3 सुपरफूड्स का जरूर करें सेवन

सोयाबीन- सोयाबीन महिलाओं की सेहत के लिए बड़ी फायदेमंद होती है। इसमें आइसोफ्लेवोन्स होते हैं, जो महिलाओं की हड्डियों को मजबूती देने के साथ-साथ मूड स्विंग्स को भी कंट्रोल करते हैं। रोजाना सोयाबीन खाने से नींद की समस्या भी दूर होती है। सोयाबीन खाने से ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी से भी बचा जा सकता है।

विज्ञापन

कच्ची प्याज- डॉक्टर बताती हैं कि महिलाओं को कच्ची प्याज और उसमें नींबू का रस मिलाकर रोजाना खाना चाहिए। दरअसल, कच्ची प्याज में सल्फर यौगिक गुण और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो महिलाओं में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के स्तर को नियंत्रित करते हैं। कच्ची प्याज और नींबू विटामिन-सी का भी सोर्स होता है, जो बालों और स्किन के लिए फायदेमंद होती है।

विज्ञापन

सफेद तिल- महिलाओं को रोजाना 1 चम्मच सफेद तिलों का भी सेवन करना चाहिए। ये तिल भुने हुए नहीं होने चाहिए, यानी कच्चे तिल खाएं। डॉक्टर बताती हैं कि सफेद तिल में कैल्शियम सबसे ज्यादा पाया जाता है। इसके अलावा, ये फॉस्फोरस और जिंक का भी सोर्स होता है, जो महिलाओं की हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होता है।

कुछ अन्य सुपर फूड्स

  • आंवला खाएं।
  • पालक खाएं।
  • किशमिश या मुन्नका खाएं।
  • अखरोट को भिगोकर खाएं।
  • अनार खाएं।
  • हल्दी का सेवन करें।

ये भी पढ़ें- सुबह खाली पेट चबा-चबाकर खा लें करी पत्ता, बालों से लेकर वेट लॉस में मिलेगी मदद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ