---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

महिलाओं को क्यों होती है पुरुषों से ज्यादा नींद की जरूरत

Women Health Tips: महिलाएं अक्सर घर के सारे काम संभालती हैं, जिसके चलते वो अपने आप को आराम भी नहीं दे पाती हैं और ज्यादातर नींद से दूरी बना लेती हैं। ऐसे में आप जानते हैं कि महिलाएं 7 घंटे की नींद लेने के बाद भी थकी ही रहती हैं और पुरुषों की तुलना में उन्हें ज्यादा नींद की जरूरत होती है? क्यों, आइए जानें।

---विज्ञापन---

Women Health Tips: घर में सबसे ज्यादा काम एकमात्र महिलाएं ही करती हैं। अब चाहे प्रोफेशनल हों या होममेकर ही सही, हर समय जिम्मेदारियां निभाती हैं। ऐसे में यह अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं फैमिली के अन्य मेंबर के मुकाबले कम आराम करती हैं और इसी वजह से उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती है। इसका डायरेक्ट असर हेल्थ पर होता है। इसी कारण महिलाओं का बॉडी फैट ज्यादा तेजी से बढ़ता है और ये पुरुषों के मुकाबले जल्दी ही बल्की (Bulky) दिखने लगती हैं।

महिलाओं की सेहत पर कई अलग-अलग स्टडी में यह बात सामने आई है कि भरपूर नींद न लेना महिलाओं में बढ़ती सेहत से जुड़ी समस्याओं की एक बड़ी वजह है। इसलिए महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा नींद की जरूरत होती है। ऐसा क्यों है, जानिए यहां..

---विज्ञापन---

महिलाओं को क्यों ज्यादा नींद की जरूरत है?

आप लोगों ने एज के अनुसार, नींद की जरूरत के बारे में पढ़ा या सुना जरूर होगा, जैसे- 0-5 साल के बच्चों को 10 से 12 घंटे की नींद लेनी होती है, 18 से 64 उम्र में 7 से 9 घंटे और 65 से 90 की उम्र में नींद की जरूरत बढ़ती है।

कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा नींद की जरूरत महसूस होती है, क्योंकि वे मेंटल एनर्जी का ज्यादा यूज करती हैं और एक ही समय पर कई सारे कामों को करती हैं।

---विज्ञापन---

महिलाओं की नींद की क्वालिटी पुरुषों से कम होने की वजह नेचुरल भी हैं, जैसे- हॉर्मोनल बदलाव, पीरियड्स के दौरान आने वाले बदलाव, इमोश्नल जरूरतें महसूस करना, मेनोपॉज आदि शामिल है।  इसलिए महिलाओं को हेल्दी रहने के लिए हर दिन शरीर को नींद की जरूरत को पूरा करना चाहिए और कम से कम 8 से लेकर 9 घंटे की भरपूर नींद लेनी चाहिए।

---विज्ञापन---

अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये तरीके

  • हर काम के लिए एक शेड्यूल बनाएं
  • सोने से पहले स्क्रीन से दूरी बनाएं
  • रात में कैफीन का सेवन न करें
  • रात में हल्का खाना खएं

ये भी पढ़ें- आंतों की सफाई जरूरी, इन 6 घरेलू नुस्खों से होगी सालों से जमी गंदगी साफ!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

First published on: Mar 15, 2024 10:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola