Kiss Of Death : आपने तरह-तरह की बीमारियों के बारे में सुना होगा। लेकिन, 25 साल की कैरोलाइन क्रे क्विन की हालत एकदम अलग है। कैरोलिन एक ऐसी समस्या का सामना कर रही हैं जिसमें एक किस करने से भी उनकी जान पर बन सकती है। इतना ही नहीं उन्हें लगभग हर तरह के खाने से एलर्जी है। कैरोलाइन केवल 2 तरह का भोजन कर सकती है और कोई भी और फूड आइटम उनकी जान के लिए संकट बन सकता है। इस रिपोर्ट में जानिए यह बीमारी कौन सी है और ऐसी हालत में कैरोलाइन किस तरह सर्वाइव कर रही हैं।
कैरोलाइन क्रे क्विन जिस डिसऑर्डर से जूझ रही हैं उसे मेडिकल साइंस की भाषा में मास्ट सेल एक्टिवेशन सिंड्रोम (MCAS) कहा जाता है। यह एक बेहद दुर्लभ बीमारी है जो 1.50 लाख लोगों में से किसी एक को होती है। यह एक ऐसा डिसऑर्डर है जिसमें ब्लड सेल्स खाद्य पदार्थों, खुशबुओं और अन्य पर्यावरणीय ट्रिगर्स को लेकर गलत तरह से ओवर रिएक्ट करने लगती हैं। आसान शब्दों में कहें तो इससे प्रभावित शख्स को लगभग हर एक चीज से एलर्जी हो जाती है। ऐसे में छोटी सी लापरवाही भी इस बीमारी के मरीज की जान ले सकती है।
खाना भी बन सकता है मौत की वजह
रिपोर्ट्स के अनुसार कैरोलाइन की बीमारी काफी गंभीर है और वह केवल 2 तरह का खाना खा सकती है। इनमें से एक ओटमील है और दूसरा खास तरीके से बनाया गया एक न्यूट्रिशनल फॉर्मूला। इसके अलावा हर तरीके के फूड आइडम से उन्हें एलर्जी है। खास बात यह है कि कैरोलाइन की कंडीशन ऐसी है कि अगर वह ऐसे शख्स को किस भी करती हैं जिसने वह खाना खाया होता है जिससे उन्हें एलर्जी है तो इससे भी उनकी जान पर बन सकती है। इस बीमारी उनके आम जीवन के साथ लव लाइफ को भी खासा दिक्कत भरा कर दिया है।
ये भी पढ़ें: तलाक नहीं लेना चाहता था तो पत्नी को पीठ पर उठाकर अदालत से भागा शख्स!
किस करने के लिए बनाया ये फॉर्मूला
हालांकि, कैरोलाइन ने इस मुश्किल का हल भी ढूंढ लिया है। उन्होंने किस करने से पहले सख्त नियम बनाए हुए हैं। कैरोलाइन का कहना है कि अगर कोई मुझे किस करना चाहता है तो वह तीन घंटे पहले तक कुछ भी नहीं खा सकता। किस करने से पहले शख्स के लिए ब्रश करना जरूरी है। इसके अलावा किस करने से 24 घंटे पहले तक 6 चीजों (पीनट, ट्री नट्स, सेसमे, मस्टर्ड, शेलफिश या कीवी) का सेवन नहीं कर सकता। ये सभी 6 चीजों से कैरोलाइन को सबसे ज्यादा एलर्जी है। इन चीजों के संपर्क में आने से भी उनकी हालत गंभीर हो सकती है।
ये भी पढ़ें: 8 घंटे का ऑपरेशन, 6 कॉस्मेटिक सर्जरी, 22 दिन बाद मौत; भारी पड़ गई ‘सुंदरता’
संबंधित खबरें
ज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
13 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
15 hrs agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
16 hrs ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
17 hrs agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
19 hrs agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
21 hrs agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
23 hrs agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
1 day agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
1 day agoरात में 2 से 3 बार पेशाब के लिए खुलती है नींद? सिर्फ ज्यादा पानी नहीं, इन समस्याओं का भी हो सकता है संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines