Heart Problems In Winter Season: ठंड का मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। यह मौसम कुछ लोगों के लिए दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क बढ़ा देता है। दरअसल, सर्दियों में ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्राल का लेवल बढ़ने से दिल की हेल्थ गड़बड़ हो जाती है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक होने की संभावना कई गुना बढ़ती है। आपको बता दें,सर्दियों में सुबह के टाइम हार्ट अटैक के मामले 53 % से ज्यादा होते हैं। Loni Primary Health Care से Dr. Mona Sharma ने बताया कि किन्हें सर्दियों के मौसम में हार्ट अटैक होने का खतरा ज्यादा होता है और किन लोगों को हेल्थ को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
सर्दी में हार्ट अटैक होने के कारण और बचने के उपाय जानें Dr. Bimal Chhajer, SAAOL Heart Center से-
किन लोगों को ज्यादा खतरा
ठंड के मौसम में बड़े बुजुर्गों को अपनी सेहत को लेकर सावधानी रखने की जरूरत है। सर्दी के मौसम में जो लोग 45 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं, उनमें हार्ट अटैक का जोखिम कई गुना रहता है। वहीं, 55 साल या उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं में हार्ट अटैक होने का खतरा ज्यादा होता है। इसके साथ ही जो लोग हद से ज्यादा धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करते हैं, उनकी दिल से खून ले जाने वाली नसें ब्लॉक हो जाती हैं।
ये भी पढ़े- क्या है Autoimmune डिजीज जो महिलाओं के लिए ज्यादा खतरनाक और कैसे करें बचाव
जिसके कारण हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ जाता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको अपनी हेल्थ पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही मोटापा,हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित भी इस मौसम में हार्ट अटैक का शिकार होते हैं। अगर आपकी फैमिली में किसी को भी यह बीमारी हो चुकी है, तो हार्ट अटैक की संभावना ज्यादा रहती है।
सर्दी और हृदय रोग के बारे में बता रहें हैं Dr. Balbir Singh, Max Health Care,New Delhi से-
कैसे रखें अपना ध्यान
अगर आप हेल्दी और फिट बॉडी चाहते हैं तो बस कुछ बातों का ध्यानपूर्वक पालन करें। अपनी लाइफस्टाइल में हल्का सा बदलाव लाएं। टाइम पर खाना-पीना करें। याद रखें हमेशा रात का खाना हल्का ही करना चाहिए और कोशिश करें 8 बजे से पहले रात का खाना खा लें। टाइम पर सोना चाहिए। इसके साथ ही भरपूर 7 से 8 घंटे की नींद लें और दिमाग को आराम दें। शहरों में रहने वाले लोग दूध या दूध से बने फूड प्रोडक्ट का सेवन 40 साल की उम्र का बाद कम कर दें। खाने से रिफाइंड ऑयल का यूज कम से कम ही करें। सुबह और शाम योग और एक्सरसाइज रोजाना करनी चाहिए।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
(Diazepam)
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
20 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
22 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines