Immunity Boosting Fruits: सर्दियां शुरू होते ही अधिकतर लोग बीमार पड़ने लगते हैं। ठंडी हवा के साथ-साथ प्रदूषण से सर्दी-जुकाम, खांसी, गला खराब, हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्याएं शुरू हो जाती हैं। कुछ लोगों में बुखार, फ्लू आदि होने की समस्या भी काफी बढ़ जाती है। इन सबका सीधा कनेक्शन आपकी इम्यूनिटी से है, दरअसल, जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें आए दिन कोई ना कोई छोटी-मोटी परेशानी घेरे रहती है। ठंड में धूप कम निकलने से शरीर को गर्माहट नहीं मिल पाती, जिससे शरीर में दर्द बढ़ने लगता है। ऐसे में आपको उन चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए, जो आपके शरीर को अंदर से गर्म रख सकें। अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करें, जो आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकें। हम आपको अपनी रिपोर्ट के जरिए सर्दियों में मिलने वाले 5 ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं।
इन 5 फलों के सेवन से बढ़ेगी इम्यूनिटी
1. संतरा
संतरे में विटामिन-C प्रचुर मात्रा में होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। यह शरीर को सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करता है। संतरा शरीर के इम्यून सिस्टम के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद फल माना जाता है। यहीं नहीं, संतरा खाने से स्किन प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा मिलता है।
ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स
2. अमरूद
अमरूद विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट का प्रमुख सोर्स है। इसे खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है। अमरूद खाने से सर्दियों में आपकी फ्लू या इंफेक्शन का जोखिम नहीं रहेगा।
3. सेब
सेब सभी फलों में सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सेब में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देते हैं। इसमें विटामिन-C भी होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है।
Photo Credit- Freepik
4. अनार
अनार में विटामिन C और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। यह फल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए भी जाना जाता है। अनार खाने से शरीर में सूजन की कमी भी दूर होती है, इसलिए बुजुर्गों के लिए भी यह फल खाना फायदेमंद होता है।
5. कीवी
कीवी में उच्च मात्रा में विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसका सेवन सर्दियों में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। अगर इसे छिलके समेत खाया जाए तो ज्यादा फायदेमंद होता है।
ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा! एक्सपर्ट से जानें सर्दी-खांसी से क्या है संबंध
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
6 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
6 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
8 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
10 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
11 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
13 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
14 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines