Winter Health Tips: देश में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अगर मौसम विभाग की मानें, तो नया साल का जश्न भी ठंड में ही होगा। 2025 में सर्दी का सितम डबल होने के चांस हैं। ऐसे में सर्दी-जुकाम के मामलों में भी तेजी देखने को मिल सकती है। दरअसल, मौसम में बदलाव होते ही कुछ लोग तेजी से कॉमन फ्लू, कोल्ड एंड कफ जैसी बीमारियों से परेशान हो जाते हैं। इसका कारण शरीर में तापमान में चेंज होने के कारण हुए प्रभाव हैं। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, वे भी तुरंत ऐसे वायरल संक्रमणों की चपेट में आ जाते हैं। मगर सर्दी-जुकाम के दौरान की गई कुछ गलतियां हमारी सेहत को सुधारने की जगह ज्यादा बिगाड़ सकती हैं। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में।
कौन हैं सलोनी?
सर्दी-खांसी से जुड़ी यह जानकारी हमें न्यूट्रिशनिस्ट सलोनी बता रही हैं। सलोनी एक वेल नोन न्यूट्रिशनिस्ट और myfemilywellness की फाउंडर है, जो महिलाओं की फिजिकल और मेंटल हेल्थ के प्रति कार्य करती हैं। सलोनी सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भी हैं, उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो में बताया है कि कैसे हम सर्दी-जुकाम के दौरान अनजाने में कुछ गलतियां कर देते हैं, जो कि सही नहीं हैं।
ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे
Cough-Cold में कभी न करें ये गलतियां
सलोनी बताती हैं कि हमें सर्दी-खांसी में ये 3 गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए।
1. एंटीबायोटिक्स का सेवन- डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट सलोनी कहती हैं कि एंटीबायोटिक्स का सेवन शरीर की क्षमता को कम करता है, जिससे वे बीमारियों से खुद रिकवर नहीं हो पाते हैं। कई बार हल्के बुखार या जुकाम को बिना दवा की मदद से ठीक किया जा सकता है। एंटीबायोटिक्स का ज्यादा इनटेक हमारी इम्यूनिटी को भी बिगाड़ता है।
2. कफ रोकना- इस पर न्यूट्रिशनिस्ट सलोनी की राय है कि कफ को रोकना असल में एक गलत प्रेक्टिस है। इंडियन हाउसहोल्ड्स में किसी को भी थोड़ी-बहुत खांसी होती है, तो हम कफ सिरप या फिर कफ के लिए दवा लेने लगते हैं। मगर दवा खाना सही नहीं है, दवाएं असल में कफ के सेल्स और बैक्टीरिया को शरीर के अंदर ही दबा देती हैं, जो कुछ समय बाद फिर से सक्रिय हो जाता है। सर्दी-खांसी से बचने के लिए सबसे जरूरी है शरीर के अंदर जमा कफ और बलगम का बाहर निकलना। इसके लिए काढ़ा पीना ज्यादा फायदेमंद होगा।
3. बुखार का गलत निपटारा- इस तथ्य से वह धारणा को बदलना चाहती हैं कि अक्सर हमारे घरों में बुखार होने पर हमें तुरंत लेयर्स यानी ज्यादा कपड़े पहना दिए जाते हैं या फिर 2-3 रजाई-कंबल से शरीर को कवर कर दिया जाता हैं, जिससे बुखार कम होने की जगह कई बार शरीर का तापमान और ज्यादा बढ़ जाता है। यह गलती आमतौर पर सर्दियों के दिनों में की जाती है।
सर्दी-जुकाम से बचाव के कुछ घरेलू उपाय
- हाथों-पैरों की सफाई बनाए रखें।
- गर्म लिक्विड्स का सेवन करें, अदरक वाली चाय, हल्दी दूध और काढ़ा पी सकते हैं।
- स्टीम लेना फायदेमंद होगा।
- शहद का सेवन कम करें।
- आराम करें।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
17 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
20 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
21 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
22 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
22 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
23 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines