हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बार-बार छींक आए तो तुरंत करें ये 5 घरेलू उपाय, चुटकियों में मिलेगा आराम

Sneezing Home Remedies: आपको बार-बार छींके आ रही हैं,तो आप इन घरेलू उपायों की मदद से राहत पा सकते हैं।

विज्ञापन
Image Credit: Freepik

Sneezing Home Remedies: छींक आना बेहद आम है, लेकिन सर्दियों में या मौसम चेंज होने पर इसकी फ्रीक्वेंसी ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आपको लगातार बार-बार छींक आने लगे तो ये डेली एक्टिविटीज पर बुरा प्रभाव कर सकती है। आपके रोज के कई काम भी प्रभावित होने लगते हैं। ज्यादा छींक आने पर आपके आसपास के लोगों को भी इंफेक्शन का खतरा रहता है। आइए जान लेते हैं कि कौन कौन से उपायों के जरिए आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं।

छींक रोकने के उपाय

गुनगुना पानी पिएं

सर्दियों के मौसम में छींक आने पर ठंडा या रखा हुआ पानी न पिएं,बल्कि गुनगुने पानी का सेवन करें। इसे अलावा आप अदरक की चाय, गर्म सूप पी सकते हैं। ये नाक की नलियों में आसानी से ब्लॉकेज खोल सकता है और छींकने की परेशानी से राहत मिलती है।

विज्ञापन

छींकने और बहती नाक को कैसे रोकें? देखें ये Video-

https://www.youtube.com/watch?v=vrX_Pz87UcI

विज्ञापन

अदरक और शहद का सेवन

अदरक और शहद मिला कर सेवन करने से छींक को कम करने में हेल्प मिलती है। अदरक के छोटे से टुकड़े को पीस लें और उसमें शहद मिलाएं और हल्का गर्म करके इसका सेवन करें, तो छींक से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़े- सर्दियों में किन्हें होता है Heart Attack का सबसे ज्यादा खतरा,कैसे करें बचाव

अंगूर खाएं

अंगूर में मौजूद विटामिन सी छींक को कम करने में हेल्प कर सकता है। डेली अंगूर खाने से शरीर को भरपूर विटामिन सी मिलता है,जिससे छींकने की समस्या से बचाव होता है।

विज्ञापन

सुबह की छीकों और बहती नाक से कैसे पाएं, देखें ये Video-

स्टीम लें

विज्ञापन

स्टीम लेने से छींक को कम करने का एक असरदार उपाय है। इसके लिए एक मग में उबला पानी लें और इसमें विक्स वेपोरब मिला लें। अब तौलिये की हेल्प से भांप लेते रहें। ऐसा करने से बंद नाक खुल सकती है और छींकना भी बंद हो सकता है।

तुलसी का काढ़ा पिएं

विज्ञापन

तुलसी में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद रहते हैं। जो शरीर को कई तरह के इंफेक्शन से बचाव करते हैं। इसके लिए सबसे पहले तुलसी की कुछ पत्तियों को पानी में उबालें और जब गुनगुना हो जाए,तो पी लें। यह छींक आने की परेशानी को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola