Natural Home Remedies For Chest Cough: जब मौसम बदलता है तो इसके साइड इफेक्ट्स को हमारी बॉडी को एडजस्ट करने में समय लगता है। बढ़ती सर्दी के साथ कफ और जुकाम होना आम समस्या है, जिससे हर कोई परेशान होता है। बेचैनी महसूस होती है, क्योंकि सर्दी होने पर कफ भी हो जाता है। कफ होने पर छाती और गले में काफी परेशानी होती है।
कफ होने पर छाती में भारीपन महसूस होता है और खांसते-खांसते हालत खराब हो जाती है। कई लोगों को कफ के चलते सांस लेने में समस्या होती है। अगर कफ लंबे समय तक छाती में जमा ही रहता है तो इससे इंफेक्शन या सूजन की दिक्कत भी होती है। ऐसे में समय रहते कफ से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों को अपना लेना चाहिए, ताकि समय रहते इस समस्या का निदान हो पाए।
खांसी चाहे कैसे भी हो सूखी या कफ वाली, एक मिनट में तुरंत बंद, जानें इस Video की मदद से-
कफ की समस्या राहत दिलाएंगे ये 5 घरेलू नुस्खे
अदरक और काली मिर्च
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो नाक के रास्ते को साफ करता है। इसमें मौजूद तत्व बॉडी के बैक्टीरिया और वायरस के इंफेक्शन से लड़ने में हेल्प करता है। गले में जमा कफ को कम करने के लिए अदरक को पीसकर उसका रस निकाल कर उसमें काली मिर्च पाउडर मिलाकर सेवन करने से आराम मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Chronic Liver Disease क्या है? 5 लक्षणों से करें पहचान
भाप लेने से मिलेगी राहत
कफ की परेशानी को दूर करने में भाप लेने से भी काफी आराम मिलता है। इसकी गर्मी से गले और नाक के रास्ते खुलते हैं और कफ को बाहर करने में काफी हद तक मदद मिलती है।
सिर्फ 5 मिनट में कफ खांसी से पाए छुटकारा, जानें इस Video के जरिए-
काली मिर्च
छाती में जमे कफ को दूर करने के लिए 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से भी गले और खांसी में आराम मिलता है। आप चाहे तो काली मिर्च का काढ़ा बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।
गरारे करना
कफ होने पर गर्म पानी में थोड़ा नमक मिलाकर गरारे करने से भी फायदा मिलता है। इससे आपके गले में होने वाली खराश के साथ-साथ कफ की समस्या को भी कम किया जा सकता है।
पुदीने का तेल
बाजार में आपको पुदीना ऑयल मिल जाएगा, इसकी कुछ बूंदें आप गर्म पानी में डालकर भाप ले सकते हैं। अगर ऑयल नहीं मिलता है तो पुदीना के कुछ पत्तों को तोड़कर उसका रस निकाल कर पानी में मिला दें। फिर इससे आप भाप ले सकते हैं।
Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
3 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
4 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
8 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
23 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines