Sunita Ahuja Health Update: एक्टर गोविदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहुजा ने हाल ही में लॉक अप 2 क्विट किया है. सुनीता ने अपनी तबीयत खराब होने को अपने एग्जिट की वजह बताया है. इसके बाद हॉस्ट फराह खान और रितेश देशमुख को जॉइन करते हुए सुनीता के पति गोविंदा और बेटी टीना उन्हें रिएलिटी शो से घर साथ ले जाने के लिए पहुंचे. सुनीता ने शो से निकलने से पहले हॉस्ट्स को अपनी तबीयत के बारे में बताया था और शो से निकलने की मांग की थी.
यह भी पढ़ें – नए वीकली डायबिटीज शॉट के क्या हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स? जानिए इस इंसुलिन शॉट के बारे में सबकुछ
इन दिक्कतों के चलते शो से निकलीं बाहर
सुनीता ने शो से निकलने से पहले हॉस्ट फराह खान और रितेश देशमुख से कहा था, “मैं यह देखना चाहती थी कि रिएलिटी शोज कैसे होते हैं. लेकिन, मुझे नहीं लगता कि यह मेरे लिए बना है. मेरी तबीयत ठीक नहीं है, मेरी डायबिटीज कंट्रोल में नहीं है. मुझे मेनोपॉज के चलते एंजाइटी भी महसूस हो रही है. मुझे सीने में दर्द महसूस हो रहा है और सांस लेने में दिक्कत हो रही है. इसीलिए में रिक्वेस्ट कर रही हूं कि मुझे शो से निकाला जाए. मैं जाना पसंद करुंगी.”
बढ़ती उम्र में महिलाओं को होने वाली स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें
बढ़ती उम्र में महिलाओं को कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. सुनीता आहुजा 59 वर्ष की हैं और इस उम्र में अक्सर महिलाओं को इन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है –
- महिलाओं को 50 की उम्र के बाद मेनोपॉज होने लगता है. मेनोपॉज में पीरियड्स नहीं आते हैं लेकिन इस दौरान हॉट फ्लैशेज, नाइट स्वेट, नींद का बिगड़ना आ इंसोमनिया, वैजाइनल ड्राइनेस या मूड स्विंग्स जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. बहुत सी महिलाएं इस दौरान एंजाइटी भी महसूस करती हैं.
- इस उम्र में महिलाओं को हड्डियों की दिक्कतें भी होने लगती हैं. बढ़ती उम्र में बोन डेंसिटी कम होने लगती है जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं
- दिल से जुड़ी दिक्कतों की समस्या भी महिलाओं में इस उम्र में बढ़ जाती है. मेनोपॉज के बाद महिलाओं में हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने की संभावना बढ़ जाती है.
- मोटापा और मेटाबॉलिक चेंजेस के चलते डायबिटीज और मेटाबॉलिक सिंड्रोम हो सकता है. इस उम्र में महिलाओं को यूरिनरी दिक्कतें घेर सकती हैं. पेशाब से जुड़ी दिक्कतें किडनी और लिवर की बीमारी का संकेत हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें- सफर के बाद पैरों पर दिखें ये 3 लक्षण तो हो जाएं सतर्क, डॉक्टर ने कहा जान को खतरे में डाल सकती है यह गलती
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
फैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
4 hrs agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
5 hrs agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
6 hrs agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
7 hrs agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
9 hrs agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
9 hrs agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
12 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
13 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
13 hrs agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines