Swelling in Eyelids: आपकी पलके आंखों की सुरक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं क्योंकि आपकी पलकें आंखों में गंदगी, धूल-मिट्टी और कोई कीड़ा गिरने से बचाती हैं। लेकिन कई बार आपकी आंखों की पलकें सूजन की शिकार हो जाती हैं। वैसे तो ये एक बहुत ही कॉमन समस्या है जोकि कोई बीमारी नहीं है। लेकिन ये स्थति किसी अन्य बीमारी का संकेत भी हो सकती है। आमतौर पर आपकी पलकें सूजन की चपेट में एलर्जी, संक्रमण या चोट की वजह से होती है या फिर इसके कई मेडिकल रीजन्स भी हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको पलकों में सूजन होने की वजह और बचने के उपाय बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं-
इन वजह से सूजती हैं पलकें
- पलक संक्रमण
- एलर्जी
- गुलाबी आंख
- पलकों की तेल ग्रंथियों का बंद होना
- दाद
- सूजी हुई पलकों के लिए उपचार
- आपकी आंख सॉकेट के आसपास संक्रमण
गर्म कपड़े से सिकाई करें
इसके लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में गर्म पानी लें। फिर आप इसमें एक साफ सूती कपड़े को डुबोएं और निचोड़कर अपनी पलकों पर लगा लें। ऐसा आपको दिन में दो बार करना है। इससे आपकी आंखों की ग्रंथियों को बंद करने वाले तेल से भी निजात मिलती है। इसके साथ ही इससे आपको खुजली की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
आंखो में आई ड्रॉप डालें
अगर आप अपनी आंखों की नमी को बरकरार बनाए रखना चाहते हैं तो ऐसे में आप कृत्रिम आँसू का उपयोग करें। ये एंटीहिस्टामाइन ड्रॉप्स एलर्जी को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आपकी पलकें एलर्जी की वजह से सूज गई हैं, तो ये ड्रॉप्स आपके लिए सहायक होती हैं।
पलकों को पानी से अच्छे से धोएं
कई बार आपकी पलकों के ऊपर एक पपड़ी जैसी जमा हो जाती है जोकि आपको आंखों में खुजली और सूजन का कारण बन जाती है। ऐसे में अगर आप किसी बेबी शैम्पू की मदद से अपनी पलकों को अच्छी तरह से धो लें। इससे पलकें साफ हो जाती हैं और सूजन भी दूर हो जाती है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
11 mins agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
22 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
23 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines