Heart Health Alert: 30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा? जानें कारण और बचाव के असरदार तरीके

Heart Attack: देशभर में हार्ट अटैक के मामलों में काफी इजाफा देखने को मिला है, जिसमें युवाओं की भी संख्या ज्यादा है. अगर आप भी हार्ट से जुड़ी कुछ गलतियां कर रहे हैं, तो इसका खतरा आपको भी हो सकता है. आइए जानते हैं क्यों युवाओं के बीच बढ़ रहा है खतरा और कैसे करें बचाव?

Heart Health Tips

कम उम्र में क्यों आ रहा है हार्ट अटैक?

Heart Attack In Young Age: आज के समय में हार्ट अटैक सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गई है. बल्कि 25 से 35 साल के युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं. डॉक्टरों के अनुसार, हार्ट अटैक तब होता है जब दिल की धमनियों में अचानक खून का प्रवाह रुक जाता है. पहले यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ने वाली ब्लॉकेज से जुड़ी होती थी, लेकिन अब युवाओं में कम ब्लॉकेज के बावजूद अचानक अटैक देखा जा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सबसे बड़ी वजह बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान और शरीर के अंदर होने वाले सूक्ष्म बदलाव हैं, जो समय रहते समझ में नहीं आते. हालांकि इस स्टोरी में हम आपको इसकी बड़ी वजहें और बचाव कैसे किया जा सकता है इसके बारे में बताएंगे, ताकि वक्त रहते इस स्थिति को संभाला जा सके.

हार्ट अटैक कैसे होता है?

दिल की धमनियों के अंदर एक पतली परत होती है, जिसे एंडोथीलियम कहा जाता है. जब यह परत कमजोर हो जाती है, तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है.

विज्ञापन
  • धमनियों में सूजन या सॉफ्ट प्लाक बनना.
  • जब दिल की धमनी की दीवार पर जमा चर्बी और कोलेस्ट्रॉल की परत (प्लाक) अचानक फट जाती है, तो उसका अंदरूनी हिस्सा खून के संपर्क में आ जाता है.
  • इससे खून तुरंत जमने लगता है और एक बड़ा थक्का बन जाता है, जो धमनी को पूरी तरह बंद कर देता है. इसी वजह से 100% ब्लॉकेज बन जाती है, जिससे दिल तक खून और ऑक्सीजन वहां नहीं पहुंच पाता और हार्ट अटैक की स्थिति बन जाती है.

30 की उम्र में क्यों तेजी से बढ़ रहा हार्ट अटैक के मामलें? ये हैं कारण

रिपोर्ट के अनुसार, आज की तेज रफ्तार जिंदगी युवाओं के दिल पर भारी असर पड़ रहा है, जिसके चलते उन्हें हार्ट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. नीचें हमने कुछ मुख्य कारणों का जिक्र किया है, अगर इनमें से किसी के आप आदी हैं, तो तुरंत उसे ठीक करें, वरना ये आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती हैं. इनमें:

विज्ञापन
  • लगातार तनाव और चिंता, जिससे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ते हैं.
  • अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड का अधिक सेवन.
  • 6 घंटे से कम नींद और अनियमित सोने का पैटर्न.
  • जिम में स्टेरॉयड या गलत सप्लीमेंट का इस्तेमाल करना.
  • 8-9 घंटे लगातार बैठकर काम करना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी.

इन तमाम कारणों से धमनियों में सूजन, कोलेस्ट्रॉल असंतुलन और हार्ट रेट की गड़बड़ी बढ़ती है, जो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देती है.

हार्ट अटैक से बचाव के लिए 4 जरूरी बदलाव

विज्ञापन

अच्छी बात यह है कि कुछ सही आदतें अपनाकर आप इस खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं. इन आदतों के अपनाने से आपकी हेल्थ भी बनी रहेंगी और आज के इस खराब लाइफस्टाइल से भी राहत मिलेगी. हार्ट अटैक के खतरे से बचने के लिए आपको:

  • नियमित एक्सरसाइज करना होगा. रोज 30-45 मिनट वॉक, योग या साइकलिंग दिल को मजबूत बनाती है.
  • संतुलित डाइट का सेवन करें. फल, सब्जियां, साबुत अनाज और कम तेल-नमक वाला भोजन अपनाएं.
  • स्ट्रेस कंट्रोल करें. मेडिटेशन, पर्याप्त नींद और वर्क-लाइफ बैलेंस जरूरी है, इससे आपके हार्ट के हेल्थ में अच्छा असर पड़ेगा.
  • समय पर जांच भी कराते रहें. इनमें ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल और जरूरत पड़ने पर CT एंजियोग्राफी भी कराएं ताकि डॉक्टर से आप जुड़े रहे और अपनी जिंदगी को बचा सकें. इन छोटे लेकिन अहम बदलावों से कम उम्र में हार्ट अटैक के खतरे से काफी हद तक बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें:हार्ट ब्लॉकेज के शुरुआती लक्षण क्या हैं? एक्सपर्ट ने बताया धमनियां साफ करने के लिए क्या खाना चाहिए

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ