Feeling Nauseous During Pregnancy: मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है. करीब 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद यह खुशी मिलती है, लेकिन इस दौरान महिलाओं को कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरना पड़ता है. प्रेग्नेंसी के समय थकान, कमजोरी, मूड स्विंग, मितली और उल्टी जैसी समस्याएं आम होती हैं. खासकर शुरुआती महीनों में कई महिलाओं को खाना देखकर या उसकी खुशबू से ही उल्टी जैसा महसूस होने लगता है, जिससे खाना खाना भी मुश्किल हो जाता है. खाना ना खाने की वजह से महिलाओं को काफी कमजोरी हो जाती है और वो बच्चे की टेंशन लेने लग जाती हैं. हालांकि, इसको लेकर गायनेकोलॉजी डॉक्टर सीरमा खान का कहना है कि प्रेग्नेंसी में होने वाली यह समस्या आमतौर पर शरीर में हार्मोनल बदलाव की वजह से होती है, लेकिन कुछ आसान तरीकों की मदद से इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है. ये टिप्स क्या हैं आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- कम खाने के बाद भी कम नहीं हो रहा वजन? AIIMS के डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताए 5 बड़े कारण
क्यों होता है ऐसा?
प्रेगनेंसी में खाना देखकर उल्टी आने जैसा महसूस होना बहुत आम है. आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके पीछे का कारण शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव का होना है. एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसा गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में होता है. तब शरीर में ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन और एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन तेजी से बढ़ जाते हैं और मितली और उल्टी की समस्या होने लगती है.
ब्रश करने से पहले करें यह काम
सुबह उठने के बाद तुरंत ब्रश करने से पहले एक बिस्किट या थोड़ा सा ड्राई स्नैक्स खा लें. इससे पेट खाली नहीं रहता और मितली या उल्टी की समस्या कुछ हद तक कम हो सकती है.
ज्यादा देर भूखा ना रहें
प्रेग्नेंसी में लंबे समय तक खाली पेट रहने से मितली बढ़ सकती है. इसलिए थोड़ा-थोड़ा करके दिन में 5 बार खाना बेहतर होता है.
तली-भुनी चीजों से दूर रहें
बहुत ज्यादा ऑयली और मसालेदार खाना पचने में भारी होता है, जिससे उल्टी या जी मिचलाने की समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में हल्का और आसानी से पचने वाला खाना चुनें.
खाने से 1 घंटा पहले नींबू पानी पिएं
खाने से करीब एक घंटा पहले हल्का नींबू पानी पीने से पाचन बेहतर हो सकता है और मितली की परेशानी कम महसूस हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- तनाव में कभी ना खाएं ये 5 चीजें, डाइटीशियन ने बताया स्ट्रेस को बढ़ा देते हैं ये फूड्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
3 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
4 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
8 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
23 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines