Red And Irritated Eyes: आंखों से जुड़ी अक्सर ही अलग-अलग दिक्कतें व्यक्ति को हो सकती हैं. इन दिक्कतों की वजह आंखों का सही तरह से ध्यान ना रखना, हर समय स्क्रीन के सामने बैठे रहना या फिर आंखों को रगड़ना हो सकती है. वहीं, बहुत से लोगों को अपनी आंखें हर समय लाल नजर आती हैं. लोग इस दिक्कत को अक्सर इग्नोर भी कर देते हैं. लेकिन, आई सर्जन (Eye Surgeon) डॉ. उत्सव बंसल का कहना है कि आंखों का हर समय लाल होना आम नहीं है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से डॉक्टर ने पोस्ट शेयर करके इस बारे में बताया है. यहां जानिए आंखों के हर समय लाल (Red Eyes) और इरिटेटेड नजर आने की क्या वजह हो सकती है.
हर समय आंख लाल क्यों नजर आती है
डॉक्टर बंसल का कहना है कि हर समय आंखों के लाल और इरिटेटेड रहने की वजह सिर्फ थकावट नहीं होती. आंखों का लाल और इरिटेटेड रहना ड्राई आई सिंड्रोम (Dry Eye Syndrome) के कारण हो सकता है. यह किसी एलर्जी की तरफ इशारा भी हो सकता है और कोई गंभीर बीमारी का संकेत भी. इसीलिए अगर लंबे समय से आंखें लाल नजर आ रही हैं या उनमें खुजली रहती है तो समय रहते इसकी जांच कराना जरूरी है.
कभी ना करें आंखों से जुड़ी ये गलतियां
सिर का दर्द इग्नोर करना – अगर बार-बार सिर में दर्द होता है तो यह सिर्फ स्ट्रेस ही नहीं बल्कि आंखों के नंबर बढ़ने से भी हो सकता है.
आंखों को रगड़ना – अपनी आंखों को अगर जोर-जोर से अक्सर ही रगड़ा जाता है तो इससे आंखों की कोर्निया कमजोर हो सकती है. इससे केराटोकोनस और विजन डिस्टोर्शन यानी ठीक से नजर ना आने की दिक्कत हो सकती है. ऐसे में इस आदत को समय रहते छोड़ना जरूरी है.
धूम्रपान – स्मोक करने पर ना सिर्फ आपके फेफड़ों को नुकसान होता है बल्कि यह जहरीला धुआं आंखों को भी डैमेज (Eye Damage) करता है. इससे देखने में दिक्कत हो सकती है, रेटिना डैमेज हो सकती है, ऑप्टिक नर्व डैमेज हो सकती है और आंखों की रक्त वाहिनयों को नुकसान हो सकता है.
अंधेरे में फोन चलाना – अगर आप अंधेरे में फोन चलाते हैं तो इससे रेटिना पर दबाव पड़ता है. डैमेज कम करने के लिए सॉफ्ट लाइट जलाने के बाद ही फोन या किसी स्क्रीन का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें – दिवाली पर पटाखों से जलने पर टूथपेस्ट लगाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने बताया कैसे ठीक होगी चोट
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
4 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines