Side Effects of Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज सुपरफूड कहलाते हैं. इनमें विटामिन, खनिज और हेल्दी फैट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है. जिंक, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होने के चलते कद्दू के बीज (Kaddu Ke Beej) सेहत को दुरुस्त रखते हैं. लेकिन, जरूरत से ज्यादा कद्दू के बीज सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं. वहीं, ऐसे भी कुछ लोग हैं जिन्हें कद्दू के बीज ना खाने की सलाह दी जाती है. स्वास्थ्य संबंधी कुछ ऐसी दिक्कतें हैं जिनमें कद्दू के बीज खाए जाएं तो सेहत बिगड़ सकती है. यहां जानिए वो कौन से लोग हैं जिन्हें कद्दू के बीज नहीं खाने चाहिए.
किसे नहीं खाने चाहिए कद्दू के बीज | Who Should Not Eat Pumpkin Seeds
लो ब्लड प्रेशर के मरीज
जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) की दिक्कत है उन्हें कद्दू के बीज खाने से परहेज करना चाहिए. कद्दू के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और ब्लड प्रेशर को कम करते हैं. इसीलिए लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को कद्दू के बीज खाने से परहेज करना चाहिए.
ब्लड प्रेशर की दवाई लेने वाले
कद्दू के बीज ब्लड प्रेशर को कम करते हैं. ऐसे में जो लोग पहले से हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं ले रहे हैं उन्हें कद्दू के बीज खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर को एक्सेसिव मिनरल्स मिल सकते हैं जिससे ब्लड प्रेशर जरूरत से ज्यादा गिर सकता है. ब्लड थिनर्स ले रहे लोगों को भी कद्दू के बीज खाने से परहेज करना चाहिए.
पेट की दिक्कतों में
जिन लोगों का पेट खराब हो, अपच हो या फिर पेट फूला हुआ हो उन्हें कद्दू के बीज नहीं खाने चाहिए. ये बीज फाइबर से भरपूर होते हैं और गैस या ब्लोटिंग की दिक्कत को बढ़ा सकते हैं. इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से परेशान लोगों को खासतौर से कद्दू के बीज खाने से परहेज करना चाहिए.
किडनी के मरीज
कद्दू के बीजों में हाई ऑक्सलेट कंटेंट होता है जो किडनी की दिक्कतों (Kidney Problems) को बढ़ा सकता है. हाई ऑक्सलेट फूड्स खाने पर पथरी की दिक्कत हो सकती है. जिन लोगों को पहले गुर्दे की पथरी हुई हो उन्हें कद्दू के बीज नहीं खाने चाहिए और अगर खा रहे हैं तो कम खाने चाहिए.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
चेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
15 mins agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
2 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
3 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
19 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
21 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines