कोरोना के बाद अब इस खतरनाक 'चीनी बीमारी' ने दी दस्तक, सांस लेने में हो रही दिक्कत

White Lung Syndrome : चीन से निकली व्हाइट लंग सिंड्रोम बीमारी ने कई देशों को अपनी चपेट में ले ली है। अमेरिका, नीदरलैंड और डेनमार्क में इस बीमारी के लक्षण पाए गए हैं।

White-Lung-Syndrome
विज्ञापन

White Lung Syndrome : दुनिया में अभी पूरी तरह कोरोना महामारी खत्म नहीं हो पाई है। इस बीच एक और खतरनाक बीमारी ने दस्तक दे दी है। चीन से फैले कोराना वायरल ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। इसी तरह की एक और खतरनाक वायरल तेजी से फैल रहा है। यह वायरस भी चीन से आया है। इस वायरल का नाम व्हाइट लंग सिंड्रोम है। इस लेकर भारत सरकार ने कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है।

चीन से निकली व्हाइट लंग सिंड्रोम बीमारी ने कई देशों को अपनी चपेट में ले ली है। अमेरिका, नीदरलैंड और डेनमार्क में इस बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। इसे लेकर लोग काफी चिंतित हैं, क्योंकि उन्हें फिर से मुंह पर मास्क लगाकर घुमना पड़ेगा। इस संक्रमण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु की सरकारों ने स्वास्थ्य विभागों को सांस से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से मास्क लगाने की अपील की गई है।

विज्ञापन

जानें क्या है व्हाइट लंग सिंड्रोम

व्हाइट लंग सिंड्रोम बीमारी एक तरह की मिस्टीरियस निमोनिया है। निमानिया में कफ की समस्या होती है, लेकिन इस बीमारी में लंग्स में चकत्ते पड़ जाते हैं। वाइट लंग सिंड्रोम की वजह से फेफड़ों में सूजन या सफेद धब्बे पड़ जाते हैं, जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत होती है। साथ ही बुखार, खांसी, गले में खराश और स्कीन पर चकत्ते के लक्षण नजर आने लगते हैं। इस बीमारी की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे आते हैं। अगर कोई बच्चा व्हाइट लंग सिंड्रोम का शिकार हो जाता है तो उसकी छाती में सफेद पैच हो जाता है। यह बीमारी सबसे ज्यादा सर्दियों में फैलती है।

विज्ञापन

व्हाइट लंग निमोनिया से पीड़ित व्यक्ति का सफलतापूर्वक हुआ इलाज

नई दिल्ली के एक अस्पताल में व्हाइट लंग या व्हाइट लंग निमोनिया से पीड़ित एक 42 साल के मरीज का सफलतापूर्वक इलाज हुआ है। पहले उस मरीज का इलाज आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में हुआ था, जब वह ठीक नहीं हुआ तो उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। उस मरीज को बुखार, बलगम वाली खांसी और सांस लेने में दिक्कतें थीं। जांच के बाद पता कि वह फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारी एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (ARDS) के साथ H1N1 पॉजिटिव से संक्रमित है। हालांकि, डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक इलाज कर उसे ठीक कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ