White Hair Causes: आजकल कम उम्र में बड़ी जल्दी ही बाल सफेद हो रहे हैं। काफी लोग इस समस्या से परेशान हैं लेकिन किसी को भी नहीं पता इसका जवाब कि आखिर कम उम्र में बाल सफेद क्यों हो रहे हैं। बढ़ता पॉल्यूशन, खराब खानपान और तनाव होने पर हमारी हेल्थ पर नेगेटिव असर डालते हैं। आमतौर पर 45 से लेकर 50 साल के बाद ही बाल सफेद होते हैं लेकिन इन दिनों 20 से लेकर 30 या इससे भी कम उम्र में बाल व्हाइट होने की समस्याएं हो रही हैं और साथ ही बाल झड़ने भी लगते हैं। उम्र बढ़ने के साथ साथ बालों के रोम छिद्र में कलर कम होने लगता है। यही वजह है कि इस तरह की समस्या होती है। आइए जान लेते हैं कम उम्र में बालों के सफेद होने का कारण और टिप्स।
बालों का कलर क्या है
बालों के रोम छिद्र में रंगों को पैदा करने वाली सेल्स रहती हैं, इन्हें मेलेनिन (Melanin) कहा जाता है। मेलेनिन बालों को काला करने का काम करता है और जब उम्र बढ़ती है तो ये सेल्स भी मरने लगती हैं। मेलेनिन की कमी के कारण ही नए बालों में दिक्कत होने लगती है और नतीजा हमारे बाल ग्रे या फिर सफेद होने लगते हैं।
ये भी पढ़ें- Hair Transplant: हेयर ट्रांसप्लांट कराने से पहले जान लें ये 6 जरूरी बातें, आएंगी बहुत काम
क्यों होते हैं कम उम्र में बाल सफेद
जब उम्र ढलने लगती है तो बालों का सफेद होना आम होता है लेकिन यह परेशानी तब होती है, जब काफी कम उम्र में ही ये समस्याएं होने लगती हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ज्यादा तनाव या फिर कोई सेहत की समस्याएं हो सकती हैं। वैसे बाल सफेद होना काफी हद तक हमारे जीन पर भी निर्भर होता है। अगर फैमिली में मां-बाप में से किसी के भी बाल 30 की उम्र से पहले या बाद में सफेद हो गए थे, तब चांस है कि उसी उम्र में आपके भी बाल सफेद हो सकते हैं।
बाल सफेद होने का कारण
- जेनेटिक कारण
- विटामिन बी 12 की कमी
- न्यूरोफाइब्रोमैटोसिस (Neurofibromatosis नसों, हड्डियों और स्किन को प्रभावित करती है)
- मेलानोसाइट्स का कलर खोना
- एलोपेसिया एरीटा (बाल झड़ते हैं और सफेद हो सकते हैं)
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए ये टिप्स
- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें खाएं
- सब्जियों और फलों का सेवन ज्यादा करें
- धूम्रपान से बचें
- भरपूर विटामिन का सेवन करें
- खानपना में मिनरल्स को शामिल करें
- करी पत्ता को नरियल तेल में गर्म करें और बालों में लगाएं, इससे काफी फायदा मिलेगा
- एलोवेरा जेल नहाने से पहले बालों में लगाएं, इससे सफेद बाल धीरे-धीरे काले होने लगते हैं
- भृंगराज तेल से भी काफी मदद मिल पाएगी
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
6 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
9 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
10 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
11 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
12 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
15 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines