White Discharge: क्या आपको हर समय गीलापन महसूस होता है? आप अक्सर सफेद पानी की समस्या देखते हैं? अपने प्राइवेट पार्ट की सफाई का ध्यान रखने के बाद भी इस समस्या से जूझ रही हैं, तो चलिए आज इस पर खुलकर चर्चा कर लेते हैं कि ये समस्या क्यों होती है और कैसे हम इससे निजात पा सकते हैं।
सफेद पानी की समस्या पीरियड आने से पहले और बाद में अक्सर महिलाओं और लड़कियों में देखने को मिलती है और कुछ इसे आम समझ लेती हैं, लेकिन ये तब ज्यादा परेशान करता है, जब ये ज्यादा होने लगता है।
हर महिलाओं में ये व्हाइट डिस्चार्ज की शिकायत सुनने को मिलती है और कुछ तो ऐसे हैं कि ऐसे टॉपिक पर बात भी नहीं करती हैं, लेकिन जिन महिलाओं को सफेद पानी हद से ज्यादा आता है और वो भी काफी गाढ़ा होता है, उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
वजाइना से सफेद, चिपचिपा और स्मेल से भरा डिस्चार्ज आना ल्यूकोरिया कहलाता है। इससे छुटकारा कैसे पा सकते हैं और क्यों ये समस्या होती है।
सफेद पानी की समस्या क्यों होती है?
अक्सर व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या हमारा खराब लाइफस्टाइल होने की वजह से होता है। इसके अलावा अगर हम बाहर का खाना खाते हैं, जैसे- जंक फूड खाना, मसालेदार खाना, ऑयली फूड का सेवन करना, कोल्ड ड्रिंक पीना और चिप्स खाना ये सब इस समस्या का कारण बनता है।
आजकल बिजी लाइफ होने की वजह से वर्किंग लड़कियां या महिलाएं जल्दी जल्दी में जो मिल गया वही खा लेती हैं और इसी कारण ऐसी समस्याएं होने लगती हैं। इसके अलावा प्राइवेट अंगों की सफाई न रखने से भी सफेद पानी आने लगता है।
सफेद पानी की समस्या में किन चीजों से दूरी बनाएं
- बिस्कुट
- रस्क का सेवन
- खाने में ज्यादा लाल मिर्च
- ब्रेड खाना
- अदरक (चाय और भोजन में भी न करें)
वजाइनल यीस्ट संक्रमण होने पर क्या करें और क्या नहीं, जानें Dr Rooma Sinha, (Gynecologist Apollo Hospitals) की Video की मदद से-
सफेद पानी की समस्या के लिए अपनाएं घरेलू टिप्स
चावल का पानी
सुबह खाली पेट चावल का पानी पिएं। इसमें मिनरल्स और विटामिन्स के साथ-साथ भरपूर एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाया जाता है।
तुलसी
तुलसी का पानी या इसके बीजों को भी पानी में डालकर पी सकते हैं। तुलसी में मेडिसिनल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो कई चीजों में फायदेमंद होता है।
अलसी
अलसी के बीज का सेवन करने से राहत मिलती है। अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो हार्मोंन्स को बैलेंस करता है।
कद्दू के बीज
कद्दू के बीजों को सुखाकर इसका यूज करें।
गुड़ और चना
गुड़ और चने का सेवन करना अच्छा होता है।
कीवी
कीवी फल सबसे जरूरी होता है, क्योंकि इसमें हाई क्वालिटी में विटामिन सी और फोलिक एसिड पाया जाता है।
लहसुन
लहसुन का इस्तेमाल आप दाल और सब्जी में ज्यादा से ज्यादा करें। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण सपेद पानी की समस्या में राहत देने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- सावधान! Sperm का कम होना बन सकता है पुरुषों में कैंसर की वजह, Study में खुलासा
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें। News24 की ओर से इस जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
18 mins agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
41 mins agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
3 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
4 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
18 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
20 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
21 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
23 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines