High Blood Sugar: हाई ब्लड शुगर को मेडिकल भाषा में हाइपरग्लाइसीमिया कहते हैं और इसे आम भाषा में मधुमेह (Diabetes) या शुगर की बीमारी कहा जाता है. हम जो कुछ खाते हैं उसे हमारा शरीर ग्लूकोज में बदल देता है और इस ग्लूकोज को शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाने का काम इंसुलिन नाम का हार्मोन करता है. लेकिन, अगर शरीर पर्याप्त इंसुलिन ही ना बना पाए या उसका सही तरह से इस्तेमाल ना कर पाए तो ग्लूकोज कोशिकाओं में जाने के बजाय खून में जमा होने लगता है और व्यक्ति को हाई ब्लड शुगर की बीमारी हो जाती है. ऐसे में ब्लड शुगर लेवल्स को नियंत्रित करना बेहद जरूरी होता है. न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि कौन सी सब्जियां (Vegetables) खाने पर ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि ये सब्जियां खून से ब्लड शुगर को सोख कर निकाल देती हैं ऐसे में आप भी इन सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
ब्लड शुगर कम करने के लिए कौन सी सब्जियां खाएं
मोरिंगा – मोरिंगा को सूप या दाल में डाला जा सकता है. इससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं करता है.
करेला – करेला प्लांट इंसुलिन की तरह काम करता है. यह शरीर में इंसुलिन के एक्शन को पूरी तरह मिमिक करता है.
भिंडी – इस हरी सब्जी में जेल जैसा फाइबर होता है जो ग्लूकोज के एब्जॉर्प्शन को धीमा करता है.
मेथी – न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि मेथी को आलू के साथ नहीं बल्कि इसे पनीर के साथ बनाकर खाएं.
नींबू – खाने में नींबू निचोड़कर खाएं. सलाद, दाल या चावल में नींबू निचोड़कर खाएं. इसमें पॉलीफेनोल्स होते हैं जो ब्लड शुगर को स्पाइक नहीं करते हैं.
ब्लड शुगर बढ़ने के क्या लक्षण होते हैं
- ब्लड शुगर बढ़ने के शुरुआती लक्षणों (Diabetes Symptoms) की बात करें तो व्यक्ति को बार-बार प्यास लगने लगती है और गला सूखने लगता है.
- अधिक पेशाब आने की समस्या होती है क्योंकि शरीर शुगर को बाहर निकालने के लिए किडनी पर दबाव डालता है.
- हर समय थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है और शरीर को सही तरह से एनर्जी नहीं मिलती है.
- धुंधला दिखाई देने लगता है क्योंकि ब्लड शुगर बढ़ने का असर आंखों के लेंस पर भी पड़ता है.
- जख्म भरने में समय लगने लगता है. ऐसा शरीर की हीलिंग पावर कम होने पर होता है.
ब्लड शुगर क्यों बढ़ जाती है
ब्लड शुगर बढ़ने के कई कारण होते हैं. बहुत ज्यादा मीठा खाने के अलावा, कार्बोहाइड्रेट्स जैसे सफेद चावल और मैदा या बाहर का जंक फूड खाने से भी शुगर बढ़ सकती है. शारीरिक सक्रियता की कमी, व्यायाम ना करना, बहुत ज्यादा तनाव लेना या फिर घर में अगर किसी को डायबिटीज हुई हो तो व्यक्ति को डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें – लिवर कैंसर में कहां दर्द होता है और लिवर कैंसर की क्या पहचान है, यहां जानिए Liver Cancer के लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
5 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
6 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
7 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
10 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines