Blood Cancer Symptoms: दुनियाभर में तेजी से फैलने वाली बीमारी कैंसर है. किसी को कैंसर तब होता है जब उसके शरीर में किसी प्रकार की अतिरिक्त गांठें बनने लगती हैं जैसे ब्रेस्ट या फिर कोई ट्यूमर. मगर क्या आप जानते हैं सबसे खतरनाक कैंसर कौन सा होता है? डॉक्टर तरंग कृष्णा बताते हैं कि इस दुनिया का सबसे जानलेवा कैंसर ब्लड कैंसर होता है. इसे हम ल्यूकेमिया के नाम से भी जानते हैं. आइए जानते हैं यह क्यों खतरनाक होता है और इसकी पहचान कैसे होती है.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दिल्ली के मशहूर ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर तरंग कृष्ण बताते हैं कि कैंसर में सबसे खतरनाक और जानलेवा खून का कैंसर यानी Leukemia होता है. इसका कारण उन्होंने बताया कि ब्लड कैंसर का पहला लक्षण बुखार आना होता है. इसलिए, इस कैंसर के बारे में अधिकतर लोगों को अंतिम स्टेज या काफी देरी से पता लगता है. कैंसर की पहचान जितनी देर से होगी, उसका इलाज उतना ही कठिन हो जाता है.
ब्लड कैंसर के पहले स्टेज में दिखने वाले लक्षण। Symptoms of Blood Cancer In Stage 1
बुखार आना- डॉक्टर तरंग के अनुसार, ब्लड कैंसर का सबसे पहला लक्षण बुखार आना होता है. इसमें वे कहते हैं कि लोगों को बुखार होता है और पैरासिटामोल जैसी दवाएं लेकर उस फीवर को कम कर दिया जाता है. इस कारण से लोगों को अमूमन ब्लड कैंसर ऐसे समय पर पता चलता है जब वह पूरे शरीर में फैल चुका होता है.
ये भी पढ़ें-Brain Stroke Symptoms: हेल्दी इंसान को भी होता है स्ट्रोक का खतरा? ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान
रात में पसीना आना- रात के समय बुखार आने के साथ-साथ सोते हुए पसीना आना भी ब्लड कैंसर का इशारा करते हैं. अगर सर्दियों में भी किसी को रात के समय पसीना आ रहा है तो उन्हें एक बार ल्यूकेमिया की जांच करवानी चाहिए.
लगातार पीठ में दर्द- अगर किसी को रीढ़ की हड्डी के साथ लगातार पीठ में दर्द महसूस होता है तो इस लक्षण को गंभीरता से लेना चाहिए. यह भी Blood Cancer का एक संकेत होता है. यह दर्द बढ़कर पूरे शरीर में होने लगता है.
स्किन रैश- ब्लड कैंसर में खून में टॉक्सिन्स भर जाते हैं. इससे स्किन पर खुजली रैशेज और लाल दाने होने लगते हैं. अगर कोई रैश बिना खुजली वाला है तो वह सीधा-सीधा ल्यूकेमिया का इशारा माना जाता है. दरअसल, कई बार स्किन रैश की वजह अलर्जी भी हो सकती है.
इंफेक्शन होना- अगर किसी को बार-बार मामूली संक्रमण होते रहते हैं तो यह भी एक ब्लड कैंसर का लक्षण हो सकता है. इसमें किसी भी तरह के संक्रमण हो सकते हैं जैसे स्किन, सर्दी-खांसी और पेट खराब से लेकर मौसमी बदलाव में बीमार होना.
ब्लड कैंसर का इलाज
एक्सपर्ट के मुताबिक, यदि किसी को बार-बार बुखार आ रहा है तो उन्हें इस लक्षण को गंभीरता से लेने की जरूरत है. अगर महीने में 2 बार से ज्यादा किसी को बार-बार बुखार हो रहा है तो एक बार किसी हेमेटोलॉजिस्ट से जांच जरूर करवाएं.
ब्लड कैंसर से बचाव के उपाय। Prevention Tips For Leukemia
- स्वस्थ भोजन खाएं, अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें.
- रेडिएशन और अन्य थेरेपी से बचें.
- धूम्रपान और शराब का सेवन न करें.
- हल्दी, गिलोय, तुलसी और आंवला जैसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का भी सेवन करें. इनसे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
- हेल्थ चेकअप करवाएं, अगर किसी के परिवार में पहले से कैंसर का इतिहास रहा है तो उन्हें साल में 1 बार स्क्रीनिंग करवानी चाहिए.
ये भी पढ़ें-खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पीने से क्या होगा? डॉक्टर से जानिए फायदे और कब पिएं
संबंधित खबरें
पीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 hr agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
2 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
6 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
21 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines